अपडेटेड 22 February 2025 at 08:43 IST
Shani Dev Puja: शनिवार के दिन ऐसे करें शनिदेव की पूजा, हर दोष से मिलेगी मुक्ति
Shani Dev Puja: अगर आप शनिदेव को खुश करना चाहते हैं तो आपको इस तरह से उनकी पूजा करनी चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani Dev Puja: हिंदू धर्म में भगवान शनि देव (Shani Dev) का एक विशेष स्थान है। शनि देव को कर्म फल दाता और न्याय का देवता भी कहा जाता है। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे दंड या फल देते हैं।
वहीं, मान्यता है कि शनिदेव की एक नजर किसी भी व्यक्ति को रंक या राजा बना सकती है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष का प्रभाव होता है, उन्हें शनिवार के दिन भगवान शनि की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए। अगर आप शनिदेव की पूजा पूरे विधि-विधान से करते हैं तो आपको इन सभी दोषों और जीवन में चल रहे विभिन्न कष्टों और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आइए जानते हैं शनिदेव की पूजा विधि के बारे में।
शनिदेव की पूजा करने की सही विधि (Shani Dev Puja Vidhi)
- शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें।
- इस दिन नहाने के बाद नीले या काले रंग के साफ-स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- अब एक लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं।
- इस चौकी पर शनि यंत्र, शनि देव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
- अब शनि देव को फूल एवं फूलों की माला अर्पित करें।
- शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर प्रार्थना करें।
- शनिदेव को तिल, गुड़, खिचड़ी, काले तिल से बनी चीजों का भोग लगाएं। इससे शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं।
- इसके बाद भगवान शनि की स्तुति का पाठ करें।
- साथ ही पूजा करते समय 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
- पूजा का समापन शनिदेव की आरती के साथ करें।
- इस दिन गरीब लोगों को जरूरत की चीजें व भोजन दान करें। इससे भगवान शनि की कृपा आप पर बनी रहेगी।
- वहीं, घर में पूजा करने के बाद शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल में काला तिल डालकर शनिदेव की पूजा जरूर करें।
- आखिर में शनिदेव से क्षमा प्रार्थना करें और अर्पित किए गए भोग को प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्यों में वितरित करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 22 February 2025 at 08:43 IST