अपडेटेड 13 July 2024 at 07:59 IST

Shani Dev Puja: शनि दोष से पानी है मुक्ति तो इस विधि से करें शनिदेव की पूजा, हर दुख का होगा नाश

Shani Dev Puja: अगर आप शनिदेव को खुश कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको इस विधि के साथ उनकी पूजा करनी चाहिए।

Follow : Google News Icon  
Shani dev
शनि देव की पूजा | Image: Shutterstock

Shani Dev Puja: हिंदू धर्म में भगवान शनि देव (Shani Dev) का एक विशेष स्थान है। शनि देव को कर्म फल दाता और न्याय का देवता भी कहा जाता है। माना जाता है कि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे दंड या फल देते हैं। शनिदेव की एक नजर किसी भी व्यक्ति को रंक या राजा बना सकती है।

वहीं, मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष का प्रभाव होता है, उन्हें शनिवार के दिन भगवान शनि की विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए। अगर आप शनिदेव की पूजा पूरे विधि-विधान से करते हैं तो आपको इन सभी दोषों और जीवन में चल रहे विभिन्न कष्टों और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि आप शनिवार के दिन किस पूजा विधि के साथ भगवान शनि की उपासना कर सकते हैं।

शनिदेव की पूजा करने की सही विधि (Shani Dev Puja Vidhi)

  • शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें।
  • इस दिन नहाने के बाद नीले या काले रंग के साफ-स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • अब एक लकड़ी की चौकी पर लाल रंग का साफ कपड़ा बिछाएं।
  • इस चौकी पर शनि यंत्र, शनि देव की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
  • अब शनि देव को फूल एवं फूलों की माला अर्पित करें।
  • शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर प्रार्थना करें।
  • शनिदेव को तिल, गुड़, खिचड़ी, काले तिल से बनी चीजों का भोग लगाएं। इससे शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं।
  • इसके बाद भगवान शनि की स्तुति का पाठ करें।
  • साथ ही पूजा करते समय 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • पूजा का समापन शनिदेव की आरती के साथ करें।
  • इस दिन गरीब लोगों को जरूरत की चीजें व भोजन दान करें। इससे भगवान शनि की कृपा आप पर बनी रहेगी।
  • वहीं, घर में पूजा करने के बाद शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल में काला तिल डालकर शनिदेव की पूजा जरूर करें।
  • आखिर में शनिदेव से क्षमा प्रार्थना करें और अर्पित किए गए भोग को प्रसाद के रूप में घर के सभी सदस्यों में वितरित करें। 

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहाना, जानिए IMD का ताजा वेदर अपडेट

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 13 July 2024 at 07:59 IST