अपडेटेड 15 November 2024 at 16:22 IST

Shani Margi: शनि देव अब चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों को होगा धन लाभ; वैवाहिक जीवन में आएंगी खुशियां!

Grah Gochar: आज यानी 15 नवंबर से कुछ राशियों के दिन बदलने वाले हैं, क्योंकि आज से शनि कुंभ राशि में मार्गी होंगे जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है।

Shani Margi
शनि मार्गी | Image: AI

Shani Margi In Kumbh Rashi: आज यानी शुक्रवार 15 नवंबर, 2024 को शनि अपनी निश्चित अवधी के बाद राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शनि ग्रह (Shani Grah) 15 नवंबर की शाम 5 बजकर 9 मिनट पर वक्री (Shani Wakri) अवस्था से मार्गी में जाएंगे। जिसका असर हर राशि (Zodiac Signs) के जातकों पर पड़ता है। हालांकि अब इस आर्टिकल में उन राशि के जातकों के बारे में जानेंगे जिनके इस राशि परिवर्तन (Shani Grah Gochar) से भाग्य खुलने वाले हैं।  

दरअसल, सभी ग्रहों में शनि ग्रह (Shani Grah) को सबसे क्रूर ग्रह माना गया है, क्योंकि यह कर्मफल दाता और न्यायाधीश होते हैं। ऐसे में वह व्यक्ति के उसके कर्मों के हिसाब से सजा देते हैं। इनकी टेढ़ी यानी वक्री चाल (Shani Wakri) कुछ राशियों के लिए जहां मुश्किल भरी होती है, वहीं कुछ के लिए अच्छी होती है, ठीक उसी तरह से शनि की मार्गी (Shani Margi 2024) अवस्था भी कुछ राशि वालों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है, तो कुछ की किस्मत चमका देती है। आज आप शनि के कुंभ राशि (Shani Margi In Kumbh Rashi) में मार्गी होने से किन राशियों की किस्मत चमेगी उनके बारे में जानेंगे।

शनि के मार्गी होने से इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि (Mesh Rashi/Aries)
शनि देव का कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में मार्गी होना मेष राशि (Aries) के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। परिवर्तन के बाद शनि मेष राशि (Mesh Rashi) के 11वें भाव में मार्गी होंगे, जिससे इस राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ आत्म मंथन भी कर सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा, वहीं जीवन में कई बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा अगर बात करें करियर की तो उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध स्थापित हो सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Rashi/Virgo Sun Sign)
शनि राशि परिवर्तन कर कन्या राशि (Virgo Sun Sign) के छठे भाव में मार्गी होने वाले हैं, जिससे इस राशि के जातकों को करियर, बिजनेस और मान-सम्मान समेत कई मायने में काफी अच्छा साबित हो सकता है। शनि देव के मार्गी (Shani Dev Margi) होने से कन्या राशि (Kanya Rashi) के जातकों हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है, लक्ष्य पाने में सफल हो सकते हैं। वहीं नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। जीवन में कई खुशियों की दस्तक हो सकती है।

Advertisement

मकर राशि (Makar Rashi/Capricorn)
शनि देव का मार्गी होना मकर राशि (Capricorn) वालों के लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है, क्योंकि शनि मकर राशि (Makar Rashi) के दूसरे भाव में मार्गी होंगे। इससे इस राशि के जातकों को द्वारा की गी मेहनत का फल अब मिल सकता है। साथ ही इनके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने शुरू हो जाएंगे। परिक्षा से लेकर विदेश जाने तक की योजन सफल होगी। वहीं अगर किसी जातक के विवाह में किसी प्रकार की बाधा आ रही है, तो वह भी दूर होगी। विवाह के साथ-साथ वैवाहिक जीवन (Married Life) में मकर राशि के जातकों का खुशियों भरा रहने वाला है। वहीं आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। 

यह भी पढ़ें… Grah Gochar: बदलने वाली है मायावी ग्रह राहु की चाल, इन राशियों का धनलाभ के साथ होगा भाग्योदय

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 15 November 2024 at 16:22 IST