अपडेटेड 5 August 2024 at 17:16 IST

Shakuni: शकुनि मामा लंगड़े कैसे हुए? जानें किसकी हड्डी से बनाए थे जादुई पासे

What happened to Shakuni mama? शकुनी मामा लंगड़े कैसे हुए थे? उनके पास जादुई पैसे कहां से आए थे? जानते हैं इनके बारे में…

shakuni mama story in hindi
shakuni mama story in hindi | Image: social media

Why Shakuni Mama have broken Legs:  महाभारत काल में न जानें ऐसे कितने लोग थे, जिन्होंने अहम भूमिका निभाई। उन्हीं भूमिकाओं में से एक थे शकुनि मामा। शकुनि दुर्योधन के मामा थे। वही वह धृतराष्ट्र के साले और गांधारी के भाई भी थे। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि शकुनि लंगड़े कैसे हुए थे और शकुनि को वह जादुई पासे कैसे मिले थे।

अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शकुनि लंगड़े कैसे हुए और उन्हें किस प्रकार जादुई पासे मिले? पढ़ते हैं आगे…

शकुनी मामा लंगड़े कैसे हुए? 

इसके पीछे एक कहानी है। कहते हैं कि शकुनि की बहन गांधारी बेहद खूबसूरत राजकुमारी मानी जाती थी। ऐसे में जब उनका जन्म हुआ था तो पंडितों ने कहा था कि उनके पति की उम्र बेहद ही कम होगी। उनके पिता महाराज सुबला ने गांधारी का विवाह एक बकरी से कर दिया और उसको मार दिया, जिससे कि यह दोष कम हो जाए। गांधारी और शकुनि बहुत ही ज्यादा एक दूसरे से प्यार करते थे। ऐसे में जब उनकी बहन गांधारी का विवाह राज्य की रक्षा के लिए जन्म से अंधे धृतराष्ट्र के साथ किया गया तो शकुनि को बहुत क्रोध आया। वहीं धृतराष्ट्र को राजगद्दी भी नहीं मिली। 

इधर भीष्म पितामह को यह बात पता चली कि गांधारी का विवाह बकरी के साथ हुआ और एक विधवा को राजवधू बनाया है। ऐसे में उन्हें बेहद क्रोध आया और उन्होंने महाराज सुबला और उनके पूरे परिवार को जेल में डाल दिया। वहीं पूरे परिवार को उन्होंने खाना नहीं दिया बल्कि उन्होंने परिवार को मुट्ठी भर अनाज दिया। ऐसे में परिवार वाले अपना भोजन शकुनि को दे देते थे। 

Advertisement

धीरे-धीरे पूरा परिवार शकुनि की आंखों के सामने मर गया। वहीं जब उनके पिता की मृत्यु हो रही थी तो उस दौरान उनके पिता ने शकुनि को कहा कि तुम मेरी हड्डियों से पासे बनवाना। वह पासे तुम्हारी मदद करेंगे और तुम्हारे ही इशारों पर चलेंगे। ऐसे में शकुनि ने अपने पिता की अस्थियों से जादूई पासे बनवाए जो उनकी सारी बातें मानते थे।

ये भी पढ़ें - दशरथ के नाती ने भी लड़ा महाभारत का युद्ध, मार गिराया अर्जन का पुत्र...

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 August 2024 at 17:13 IST