September Rajyog 2026: सितंबर में 3 राजयोग बनाएंगे इन 4 राशियों को मालामाल, बढ़ेगा बैंक बैलेंस

सितंबर 2026 में ग्रहों के गोचर से तीन प्रमुख राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जो चार भाग्यशाली राशियों के लिए धन-समृद्धि के द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ होगा।

September Rajyog 2026: सितंबर में 3 राजयोग बनाएंगे इन 4 राशियों को मालामाल, बढ़ेगा बैंक बैलेंस
September Rajyog 2026: सितंबर में 3 राजयोग बनाएंगे इन 4 राशियों को मालामाल, बढ़ेगा बैंक बैलेंस | Image: Meta AI

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर 2026 का महीना वित्तीय और करियर के दृष्टिकोण से बेहद खास और दुर्लभ रहने वाला है। इस महीने ग्रहों के बड़े राशि परिवर्तन से एक साथ 3 दुर्लभ राजयोग मालव्य राजयोग, भद्र राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होने जा रहा है।  ग्रहों की यह शुभ स्थिति 4 प्रमुख राशि के जातकों के लिए धन-धान्य, तरक्की और बैंक बैलेंस बढ़ाने के शानदार योग बना रही है। आइए जानते हैं।

तुला राशि  

तुला राशि के लग्न भाव में मालव्य और लक्ष्मी नारायण राजयोग का असर देखने को मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि की प्रबल संभावना है। नया व्यवसाय शुरू करने या वाहन/प्रॉपर्टी खरीदने के बेहतरीन योग हैं।  

कन्या राशि 

आपकी राशि में बुध के आने से भद्र राजयोग बनेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ होगा। निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी और नए व्यावसायिक संपर्क भविष्य में बड़ा आर्थिक फायदा पहुंचाएंगे।  

मकर राशि 

करियर और बिजनेस के लिहाज से सितंबर का महीना आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पुराने निवेश से अचानक धन लाभ होने से बैंक बैलेंस में तगड़ी बढ़ोतरी होगी।

Advertisement

कुंभ राशि 

इन राजयोगों के शुभ प्रभाव से कुंभ राशि वालों के आय के नए स्रोत बनेंगे। शेयर बाजार या लॉटरी से अचानक फायदा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नई नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को मनचाही सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें - 'आप विदेश में होते हैं तो भारत को बदनाम करते हैं, वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को आप शहरी नक्सलियों के हाथों...', CM योगी का राहुल गांधी पर हमला
 

Advertisement
Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड