'आप विदेश में होते हैं तो भारत को बदनाम करते हैं, वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को आप शहरी नक्सलियों के हाथों...', CM योगी का राहुल गांधी पर हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली की एक जनसभा में राहुल गांधी पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों से जुड़ा होता है, जिन्हें निभाने में राहुल गांधी पूरी तरह से विफल रहे हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
'आप विदेश में होते हैं तो भारत को बदनाम करते हैं, वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को आप शहरी नक्सलियों के हाथों...', CM योगी का राहुल गांधी पर हमला
'आप विदेश में होते हैं तो भारत को बदनाम करते हैं, वर्तमान पीढ़ी के भविष्य को आप शहरी नक्सलियों के हाथों...', CM योगी का राहुल गांधी पर हमला | Image: ANI

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष का नेता पद एक महत्वपूर्ण संवैधानिक और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी लेकर आता है, लेकिन राहुल गांधी इस पद की गरिमा और अपनी जवाबदेही को पूरी तरह भूल चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी लगातार ऐसे बयान दे रहे हैं जो भारत की समृद्ध परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करते हैं।

मनुस्मृति और भारतीय ग्रंथों की समझ पर सवाल

महाराष्ट्र में राहुल गांधी द्वारा दिए गए उस बयान का जिक्र करते हुए, जिसमें उन्होंने महिलाओं से 'मनुस्मृति की बेड़ियों से मुक्त होने' का आह्वान किया था, मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें प्राचीन भारतीय ग्रंथों को पढ़ने की सलाह दी। सीएम योगी ने कहा कि 'अगर राहुल जी को मनु और भारतीय संस्कृति को समझना है, तो उन्हें अथर्ववेद, शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण का अध्ययन करना चाहिए। वहां उन्हें सही जानकारी मिलेगी।' इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि 'देश को व्यक्तिगत रूप से राहुल गांधी से कोई उम्मीद नहीं है, लेकिन एक नेता प्रतिपक्ष के रूप में पूरा देश उनसे उनसे सकारात्मक और जिम्मेदार व्यवहार की उम्मीद करता है, जिसमें वे पूरी तरह नाकाम रहे हैं।

देश को बदनाम करते हैं राहुल गांधी-सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि संविधान की रक्षा की शपथ लेने के बावजूद भारत की परंपराओं का अपमान करना अपना अधिकार समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड देश को नकारात्मक रूप से पेश करने का रहा है। ' जब वे उत्तर प्रदेश से बाहर जाते हैं, तो यूपी की छवि खराब करते हैं। जब वे विदेश यात्राओं पर होते हैं, तो भारत के लोकतंत्र और संस्कृति का अपमान करते हैं। आतंकवाद और संवेदनशील मुद्दों पर उनके बयान अप्रत्यक्ष रूप से देश विरोधी ताकतों का हौसला बढ़ाते हैं।'

अयोध्या, आपातकाल और 'अर्बन नक्सल' एजेंडा

सीएम योगी ने कांग्रेस के ऐतिहासिक रिकॉर्ड पर हमला बोलते हुए 1975 के आपातकाल का स्मरण कराया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस पार्टी ने ही देश के संविधान को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। 

Advertisement

अयोध्या में भगवान श्री राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने के लिए कांग्रेस की आलोचना करते हुए योगी ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी देश की युवा पीढ़ी के भविष्य को खतरे में क्यों डाल रहे हैं? उन्होंने पूछा कि क्या वे भारत की विरासत को नष्ट कर देश के भविष्य को 'अर्बन नक्सलियों' के हाथों में सौंपना चाहते हैं?

जंतर-मंतर की घटना और जवाबदेही से पलायन

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाली महिला का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि उस बेटी और उसकी मां ने बाद में अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली थी, लेकिन राहुल गांधी लगातार गैर-जिम्मेदाराना बयान देने के बावजूद अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह भाग रहे हैं।

Advertisement

अमेठी और रायबरेली में 'पहचान का संकट'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी और रायबरेली के राजनीतिक परिदृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने लगातार एक परिवार का समर्थन किया, लेकिन बदले में उस परिवार ने इस क्षेत्र के सामने 'पहचान का संकट' खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एक जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाकर संसद में रचनात्मक योगदान देने का ऐतिहासिक अवसर गंवा दिया है।

ये भी पढ़ें - गिरगिट भी शर्मा जाए...रायबरेली से CM योगी का अजय राय पर हमला, बोले- बजरंग बली के सामने दंडवत, फिर मछली की दावत उड़ाते हैं

Published By:
 Aarya Pandey
पब्लिश्ड