अपडेटेड 18 April 2025 at 14:53 IST
Lunar Eclipse 2025: कब लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण? जानिए भारत में देगा दिखाई या नहीं, नोट करें समय
Dusra Chandra Grahan kab lagega: आइए जानते हैं कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण किस तारीख को लगने वाला है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
Second Lunar Eclipse of 2025: हिंदू धर्म में किसी भी तरह के ग्रहण का बेहद खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक खगोलीय घटना माना गया है। ग्रहण को लेकर कहा जाता है कि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बेहद कम हो जाता है। लिहाजा किसी भी ग्रहण का असर सीधे तौर पर राशियों और जीवन पर पड़ता है।
सनातन धर्म में किसी भी ग्रहण के समय शुभ कार्य और पूजा-पाठ करने की सख्त मनाही होती है। इसलिए लोग किसी भी ग्रहण के शुरू होने से लेकर उसके खत्म होने के समय तक का पूरा ध्यान रखते हैं। वहीं, साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) 14 मार्च को लगा था। जिसके बाद अब लोग साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का इंतजार है बेसब्री से कर रहे हैं।
आइए जानते हैं कि साल का दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) किस तारीख को और किस समय लगने वाला है। साथ ही जानते हैं कि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं।
साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? (Second Lunar Eclipse of the year 2025 Date and Time)
साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को लगेगा। खास बात यह है कि यह ग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। इसके समय की बात करें तो भारतीय समय के अनुसार साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर, 2025 को रात 9 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर 8 सितंबर को तड़के रात 12 बजकर 23 मिनट तक लगेगा।
Advertisement
क्या दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा? (Will the second lunar eclipse be visible in India?)
जहां साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दिया था, वहीं अब साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देने वाला है। लिहाजा इसका सूतक काल भी भारत में मान्या होगा। सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य और पूजा-पाठ आदि जैसे कार्य करना वर्जित होता है।
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण? (Where will the lunar eclipse be visible?)
साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में भी नजर आएगा।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 April 2025 at 14:53 IST