अपडेटेड 19 August 2025 at 23:33 IST
Personality Traits : पैर की दूसरी उंगली अंगूठे से बड़ी होने का क्या मतलब होता है? जानें कैसा होता है ऐसे लोगों का स्वभाव
Leg Finger Personality: व्यक्ति के शरीर के कई अंग जातक के व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। अब ऐसे में अगर किसी व्यक्ति की पैर की दूसरी उंगली लंबी है तो ऐसे लोगों का स्वभाव कैसा होता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Leg Finger Personality: क्या आपने कभी अपने पैरों को ध्यान से देखा है? खासकर अपनी उंगलियों को? बहुत से लोगों की पैरों की उंगलियों की बनावट अलग-अलग होती है। कुछ लोगों की पहली यानी अंगूठे वाली उंगली सबसे लंबी होती है, तो कुछ की दूसरी उंगली अंगूठे से भी बड़ी होती है। अगर आपकी भी दूसरी उंगली अंगूठे से बड़ी है, तो यह सिर्फ एक शारीरिक विशेषता नहीं बल्कि आपके व्यक्तित्व के कुछ खास गुणों की ओर इशारा कर सकती है।
ज्योतिष शास्त्र में शरीर के अंगों की बनावट से व्यक्ति के स्वभाव और जीवन के कुछ पहलुओं को समझने की कोशिश की जाती है। पैरों की उंगलियों का आकार भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि पैर की दूसरी उंगली लंबी हो तो ऐसे लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
क्या होता है जब दूसरी उंगली होती है बड़ी?
यदि किसी व्यक्ति की पैर की दूसरी उंगली उसके अंगूठे से लंबी होती है, तो इसे ग्रीक फूट कहते हैं। ऐसे लोग कई मामलों में बेहद भाग्यशाली माने जाते हैं। इतना ही नहीं, अगर किसी महिला के पैर की दूसरी उंगली लंबी है तो उसे ब्यूटी विड ब्रेन कहा जाता है।
इन लोगों में होती है नेतृत्व क्षमता
ऐसे लोग स्वभाव से बहुत ही प्रभावशाली होते हैं। ये किसी भी टीम में आगे बढ़कर लीडरशीप के तौर पर काम करना पसंद करते हैं।
Advertisement
ये लोग होते हैं बेहद आत्मविश्वासी
इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। ये अपनी बात को खुलकर और मजबूती से रखते हैं। इतना ही नहीं, ये जिस भी परिस्थिति में होते हैं, उसका डटकर सामना करते हैं।
इन लोगों का स्वभाव होता है जिद्दी
जिस भी व्यक्ति के पैर की दूसरी उंगली लंबी होती है। ऐसे लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं। लेकिन दिल के बेहद साफ होते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Chandra Grahan 2025: 7 या 8 सितंबर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब और कितने बजे लगेगा? भूलकर भी न करें ये गलतियां
ये लोग होते हैं बेहद क्रिएटिव
जिस भी व्यक्ति के पैर की दूसरी उंगली अंगूठे से बड़ी होती है। ऐसे लोग बेहद क्रिएटीव होते हैं और हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं।
ऐसे लोगों का लव लाइफ रहता है खुशहाल
जिस भी महिला के पैर की दूसरी उंगली अंगूठे के मुकाबले लंबी होती है। ये अपने पति के लिए बेहद लकी होती हैं। वह अपने पति से बेहद प्यार करती हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 23:33 IST