अपडेटेड 19 August 2025 at 21:26 IST
Chandra Grahan 2025: 7 या 8 सितंबर साल का दूसरा चंद्र ग्रहण कब और कितने बजे लगेगा? भूलकर भी न करें ये गलतियां
Chandra Grahan 2025: इस साल 2025 में कुल ग्रहण हैं। जिसमें से दो लग चुके हैं और अभी दो लगने बाकी है। वहीं इस साल 14 मार्च को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। हालांकि ये भारत में नहीं दिखाई दिया, लेकिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस साल चंद्र ग्रहण कब और कितने बजे लगने वाला है?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं ग्रहण का प्रभाव व्यक्ति के दैनिक जीवन पर पड़ता है। वहीं साल में कुल 4 ग्रहण हैं। जिसमें से दो लग चुके हैं और दो अभी लगने बाकी है। अभी सितंबर महीने में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि के दिन लगने जा रहा है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं? साथ ही इस दौरान किन चीजों को करने से बचना चाहिए?
7 या 8 सितंबर कब लगेगा चंद्र ग्रहण?
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को लगने जा रहा है। 7 सितंबर को रात 09 बजकर 27 मिनट से लेकर 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। चंद्रग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही लग जाता है। जो दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर आरंभ होगा।
क्या साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
इस साल का दूसरा ग्रहण का भारत में दिखाई देगा। इसके अलावा यह चंद्र ग्रहण चीन, रूस, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी अफ्रीका और अरब देशों में स्पष्ट दिखेगा।
चंद्रग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
- चंद्रग्रहण के दौरान मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए।
- चंद्रग्रहण के दौरान भूसकर भी धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
- चंद्रग्रहण के दौरान खाना-पीना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इस दौरान नकारात्मक ऊर्जा अधिक रहती है।
- चंद्रग्रहण के दौरान भूलकर भी यात्रा करने से बचना चाहिए।
- चंद्रग्रहण के दौरान महिलाओं को श्रृंगार करने से बचना चाहिए।
ये भी पढ़ें - दुनिया का 'आखिरी देश' कौन है? जहां खत्म हो जाती है धरती, होता है 6 महीने का दिन और 6 महीने की रात
Advertisement
चंद्रग्रहण के दौरान क्या करना चाहिए?
- चंद्रग्रहण के दौरान अपने आराध्य के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें।
- इस दिन श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करें।
- ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं तुलसी जल का पानी पी सकती हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 19 August 2025 at 21:26 IST