अपडेटेड 14 July 2025 at 17:30 IST
Sawan 2025: सावन में चमकेगा नसीब, बुध-शुक्र का शुभ योग बनाएगा इन 5 राशियों को धनवान
ग्रहों के बदलने से राशियों में कई तरह के प्रभाव पड़ते हैं। ऐसे में कुछ के लिए यह समय लाभ लेकर नहीं आता है, तो कुछ की किस्मत का ताला ही खोल देता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा में अर्पित किया जाता है। उपवास, पूजा और जल अभिषेक कर भक्तजन भोलेनाथ को प्रसन्न करने का अभ्यास बहुत मन से करते हैं। वहीं इस दौरान बुध और शुक्र ग्रह भी आपस में ताल-मेल बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
सावन के महीने में बुध और शुक्र ग्रह का खास संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 18 जुलाई को ये दोनों ग्रह एक शुभ स्थिति में होंगे, जिससे एक अच्छा योग बनेगा। यह योग कुछ राशियों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है और उनके लिए किस्मत के दरवाजे खोल सकता है।
मिथुन राशि
इस राशि के लिए बुध पहले से ही शुभ ग्रह है, और अब जब वह शुक्र के साथ मिल रहा है, तो यह मिलकर आपकी रचनात्मक सोच, सुंदर चीजों को समझने की क्षमता और व्यापार में समझदारी को बढ़ाने ने में मदद करेगा। जो लोग मार्केटिंग, लेखन, कला या संगीत जैसे क्षेत्रों से जुड़े हैं, उन्हें इस समय खास फायदा मिल सकता है। लव लाइफ में भी अच्छा बदलाव आ सकता है और किसी नए रिश्ते की शुरुआत होने के संकेत हैं।
कन्या राशि
बुध आपकी राशि का स्वामी है और अब जब उसे शुक्र का साथ मिल रहा है, तो आपकी सोच और बोलने का तरीका और असरदार हो जाएगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने या इंटरव्यू में सफलता के अच्छे मौके हैं। विदेश जाने या आगे की पढ़ाई से जुड़ी कोशिशें भी सफल हो सकती हैं। यह समय किसी नई शुरुआत करने या खुद को बेहतर तरीके से लोगों के सामने पेश करने के लिए बहुत अच्छा है।
Advertisement
तुला राशि
इस राशि पर शुक्र का राज है और अब उसे बुध का साथ मिल रहा है, जिससे आपके व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और लोगों से जुड़ने की आपकी क्षमता भी मजबूत होगी। इस समय आपको बिज़नेस में अच्छा फायदा मिल सकता है, खासकर पार्टनरशिप में काम करने वालों को सफलता के मौके मिलेंगे। जो लोग शादी करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत शुभ है।
वृषभ राशि
इस राशि पर शुक्र का राज है और इस समय बुध भी आपको फायदा देने वाली दिशा में असर डाल रहे हैं। खासतौर पर जो लोग व्यापार, फैशन, कला, डिजाइन या मीडिया से जुड़े हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। प्यार भरे रिश्तों में मिठास आएगी और पैसों के नए रास्ते खुल सकते हैं। जो लोग अभी तक शादीशुदा नहीं हैं, उनके लिए यह समय शादी या सगाई जैसे शुभ कामों के लिए बहुत अच्छा है।
Advertisement
कुंभ राशि
बुध और शुक्र का यह साथ आपकी सोच, फैसले लेने की ताकत और पैसों की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। कहीं अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या कोई नई डील भी पक्की हो सकती है। प्यार के रिश्तों में स्थिरता आएगी और करियर में कुछ नया करने का मौका मिल सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 14 July 2025 at 17:30 IST