अपडेटेड 13 July 2025 at 18:26 IST
Surya Gochar 2025: सूर्य का गोचर ला सकता है करियर में मुश्किलें, इन 4 राशियों को रहना होगा ज्यादा सतर्क, कहीं बिगड़ न जाएं बने काम
Sun Transit Effects On Zodiac Signs: सभी राशियां समय-समय पर बदलती है और जीवन में नई-नई चुनौतियां लेकर आती हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Sun Transit 2025 : जुलाई 2025 का महीना ग्रहों की चाल के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है। इस दौरान सूर्य देव अपनी राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन खासतौर पर 4 राशियों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है।
इन राशियों को नौकरी, बिज़नेस और सेहत के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि सूर्य का यह परिवर्तन इनके लिए नकारात्मक साबित हो सकता है।
सूर्य है ग्रहों का राजा
सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार यह आत्मविश्वास, सम्मान, नेतृत्व, पिता और सरकारी कामों का प्रतीक होता है। जब सूर्य किसी व्यक्ति की कुंडली में अच्छी स्थिति में होता है, तो उसे समाज में मान-सम्मान, सफलता और ऊंचा पद मिलता है, लेकिन अगर सूर्य की स्थिति ठीक न हो, तो इंसान को करियर में रुकावट, मानसिक तनाव और पैसों की परेशानी जैसी कई दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।
कब करेंगे सूर्य गोचर?
सूर्य 16 जुलाई 2025 को शाम 5:17 बजे अपनी राशि बदलेंगे। वो मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और करीब एक महीने तक वहीं रहेंगे। सूर्य का यह बदलाव कुछ राशियों के लिए थोड़ा चुनौती भरा साबित हो सकता है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा टेंशन वाला हो सकता है। कामकाज में कुछ नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। जरूरी काम अटक सकते हैं या ऑफिस में आपकी बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है। सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि सिरदर्द या आंखों से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। साथ ही, खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है।
Advertisement
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए ये समय आर्थिक रूप से थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है, जो बजट बिगाड़ सकता है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो बिना अच्छी सोच-विचार के कोई फैसला न लें। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन उसके मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलेगा, जिससे मन थोड़ा उदास हो सकता है। सेहत का भी ख्याल रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि पुरानी दिक्कतें जैसे हड्डी, जोड़ या त्वचा से जुड़ी समस्याएं फिर से परेशान कर सकती हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय रिश्तों की परीक्षा का है। पार्टनर के साथ अनबन या बहस हो सकती है। खासकर जो लोग पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे हैं, उन्हें धोखा मिलने का खतरा हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। इस दौरान अपनी बातों पर कंट्रोल रखना बहुत जरूरी है, वरना बात बिगड़ सकती है। सेहत भी थोड़ा परेशान कर सकती है जैसे पेट दर्द या स्किन से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है।
Advertisement
कर्क राशि
सूर्य के कर्क राशि में आने का सीधा असर कर्क राशि वालों पर पड़ेगा। इस समय आपको मन में बेचैनी और चिंता महसूस हो सकती है। ऑफिस में सीनियर्स के साथ तालमेल बिगड़ सकता है, जिससे कामकाज पर असर पड़ सकता है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छे से सोचें अन्यथा जल्दबाज़ी नुकसान का कारण बन सकता है। परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं और घर में किसी बात को लेकर बहस या कहासुनी होने की संभावना है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 13 July 2025 at 18:26 IST