अपडेटेड 19 July 2025 at 09:10 IST

Sawan 2025: सावन के दिनों में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीज, धन की कमी हो सकती है पूरी

Sawan 2025: सावन के महीने में यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आप शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ा सकते हैं। जानते हैं इन चीजों के बारे में...

Sawan Shivling Puja
Sawan 2025: सावन के दिनों में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीज, धन की कमी हो सकती है पूरी | Image: Freepik

Sawan 2025: हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद ही महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में जो लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं यदि वे सावन के महीने में शिवलिंग पर कुछ चीजों को चढ़ाएं तो इससे न केवल धन संबंधित समस्याएं दूर हो सकती हैं बल्कि भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सकता है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सावन के महीने में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं, पढ़ते हैं आगे...

भगवान शिव पर चढ़ाएं ये चीजें

Uploaded image
  • आर्थिक स्थिति को सही करने के लिए आप शिवलिंग पर चावल अर्पित करें। इससे धन लाभ हो सकता है। 
  • यदि शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाया जाए तो इससे न केवल आर्थिक तंगी दूर हो सकती है बल्कि भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिव पर बेलपत्र भी चढ़ा सकते हैं। बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव बेहद प्रसन्न होते हैं। 
  • बता दें कि आर्थिक स्थिति को ठीक करने में इत्र भी आपकी बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर इत्र भी चढ़ा सकते हैं। 
  • यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सावन के महीने में शिवलिंग पर गाय का शुद्ध घी भी अर्पित कर सकते हैं इससे विशेष फल प्राप्त हो सकता है। 
  • बता दें कि यदि शिवलिंग पर सावन के महीने में शहद चढ़ाया जाए तो इससे धन की कमी को पूरा किया जा सकता है। 
  • आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में गन्ने का रस आपके काम आ सकता है। ऐसे में आप सावन के महीने में शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - रोजाना इन चीजों के सेवन से किडनी को मिलेंगे कई लाभ

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 19 July 2025 at 09:10 IST