अपडेटेड 17 July 2024 at 16:03 IST
Sawan 2024: सावन में भूलकर भी न करें ये काम, रूठ सकते हैं महादेव; सेहत को भी हो सकता है गंभीर नुकसान
सावन का महीना बहुत ही पवित्र और पावन माना जाता है, लेकिन इस महीने में कुछ कामों को करने की मनाही होती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Sawan Me Kya Nahi Karna Chahiye: भगवान भोलेनाथ (Shiv Ji) को समर्पित सावन का महीना बहुत ही खास और पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति भोले को प्रसन्न करना चाहता है उसके लिए सावन का महीना उत्तम है। इस माह (Sawan Maah) में पूजा-पाठ के साथ-साथ कुछ बातों का विशेष तौर से ध्यान रखना होता है, क्योंकि शास्त्रों में श्रावण महीने (Sawan 2024) में कुछ कामों को वर्जित बताया गया है। तो चलिए जानते हैं कि सावन कब से शुरू हो रहा है और इस माह में किन कामों को नहीं करना चाहिए।
हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा (Purnima) तिथि से सावन माह की शुरुआत होती है, जो सावन माह की पूर्णिमा तक चलती है। इस बार इसकी शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है, जिसका समापन 19 अगस्त 2024 को होगा। इस दौरान भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही इन दिनों में कुछ चीजों की मनाही होती है, जिन्हें करने से न सिर्फ सेहत पर बुरा असर पड़ता है बल्कि महादेव (Mahadev) भी नाराज हो सकते हैं।
सावन के महीने में भूलकर भी न करें ये काम
इन चीजों के सेवन से नहीं मिलता पूजा का फल
सावन के महीने में खान-पान का विशेष तौर पर ध्यान रखना पड़ता है। इन दिनों में किसी भी व्यक्ति को भूलकर भी मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। साथ ही इस माह में लहसुन, प्याज और बैंगन के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति को पूजा का फल नहीं मिलता है और शिव जी नाराज भी हो सकते हैं।
तेल लगाने से बचें (Oil)
सावन के महीने में शरीर पर तेल लगाने से भी बचना चाहिए। धार्मिक मान्यता है के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति सावन में शरीर पर तेल लगाता है, तो वह रोगग्रस्त हो सकता है। साथ ही दोष भी लगता है।
Advertisement
भूलकर भी न करें दूध का सेवन (Milk)
ऐसी मान्यता है कि सावन में दूध का इस्तेमाल भगवान शिव की पूजा में किया जाता है। ऐसे में भूलकर भी इन दिनों में कच्चे दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।
भूलकर भी न करें ये काम (Work)
सावन माह में कुछ कामों को करने की भी मनाही है। इस दौरान किसी भी तरह का मांगलिक कार्य जैसे विवाह संस्कार, जातकर्म संस्कार या गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए। क्योंकि इस दौरान भगवान विष्णु शयनकाल में होते हैं, जिसकी वजह से यह पूजा स्वीकार्य नहीं होती है।
Advertisement
शरीर से जुड़े इन कामों को करने से बचें (Cutting)
मान्यता है कि सावन माह में दाढ़ी, सिर के बाल और नाखुन को नहीं काटना चाहिए। ऐसा करने पर भगवान शंकर नाराज हो सकते हैं।
इन चीजों को खाने से बचें (Vegetables)
वैसे तो हर महीने में हरी-पत्तेदार सब्जियों को खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन सावन माह में इसे खाने की मनाही होती है क्योंकि इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दरअसल, सावन के समय में बरसात होती है ऐसे में कई हानिकारक कीड़े पत्तेदार सब्जियों में पनपते हैं, जो हमें दिखाई नहीं देते हैं। यह पेट में जाकर सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
यह भी पढ़ें… Devshayani Ekadashi Upay: वैवाहिक जीवन में लानी है मिठास? तो देवशयनी एकादशी पर करें ये खास उपाय
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 17 July 2024 at 16:03 IST