अपडेटेड 30 September 2024 at 14:30 IST

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या पर करें पितरों को खुश, जरूर बोलें ये 10 लाइनें

Sarva Pitru Amavasya 2024: सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों को खुश करने के लिए यहां दी गई आरती को जरूर बोलें। जानते हैं इनके बारे में...

Mahalaya Amavasya 2024: Celebrating Ancestors and the Dawn of Durga Puja
Amavasya 2024 | Image: Unsplash

Sarva Pitru Amavasya 2024: इस साल सर्व पितृ अमावस्या 2 अक्टूबर, दिन मंगलवार को मनाई जा रही है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, ये दिन पितरों को समर्पित है। इस दिन यानी सर्व पितृ अमावस्या पर न केवल पितरों का श्राद्ध, तर्पण किया जाता है बल्कि पिंडदान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके अलावा, ये भी माना जाता है कि सर्व पितृ अमावस्या पर पितरों के लिए दान किया जाए तो इससे उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है और उनके क्रोध को भी शांत किया जा सकता है। ऐसे में आप सर्व पितृ अमावस्या के दिन पितरों की पूजा के बाद पितरों की आरती भी पढ़ सकते हैं।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पितरों की आरती के बोल क्या हैं। पढ़ते हैं आगे…

सर्व पितृ अमावस्या पितरों की आरती (Pitron Ki Aarti in Hindi)

जय जय पितर जी महाराज, मैं शरण पड़यों हूँ थारी। 
शरण पड़यो हूँ थारी बाबा, शरण पड़यो हूँ थारी।।
जय जय पितर जी महाराज

आप ही रक्षक आप ही दाता, आप ही खेवनहारे। 
मैं मूरख हूँ कछु नहिं जाणूं, आप ही हो रखवारे।। 
जय जय पितर जी महाराज

Advertisement

आप खड़े हैं हरदम हर घड़ी, करने मेरी रखवारी। 
हम सब जन हैं शरण आपकी, है ये अरज गुजारी।। 
जय जय पितर जी महाराज

देश और परदेश सब जगह, आप ही करो सहाई। 
काम पड़े पर नाम आपको, लगे बहुत सुखदाई।। 
जय जय पितर जी महाराज

Advertisement

भक्त सभी हैं शरण आपकी, अपने सहित परिवार। 
रक्षा करो आप ही सबकी, रटूँ मैं बारम्बार।। 
जय जय पितर जी महाराज

ये भी पढ़ें - शकुनि के पिता की एक गलती ने बेटे को पहुंचा दिया जेल, गांधारी के विवाह...

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 30 September 2024 at 14:30 IST