अपडेटेड 30 September 2024 at 13:03 IST

शकुनि के पिता की एक गलती ने बेटे को पहुंचा दिया जेल, गांधारी के विवाह के बाद हुआ ऐसा

What is the untold story of Shakuni? शकुनि को क्यों जाना पड़ा था जेल? क्या है शकुनि के बदला लेने का रहस्य? जानें, यहां दी गई कहानी से...

why shakuni got heaven
शकुनि को क्यों जाना पड़ा जेल? | Image: SOCIAL MEDIA

Why did Shakuni hate Pandavas? महाभारत काल से जुड़े ना जानें ऐसे कितने रहस्य हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं। वहीं जहां किरदारों की बात आती हैं तो महत्वपूर्ण किरदारों में से एक थे गांधारी के भाई शकुनी। जिन्होंने अपना बदला लेने के लिए कौरवों को पांडवों के खिलाफ भड़काया।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि शकुनि ने यह बदला क्यों लिया था और शकुनि को अपने परिवार सहित क्यों कारावास में डाल दिया था? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शकुनी को क्यों कारावास डाला गया था? पढ़ते हैं आगे… 

शकुनि को क्यों डाला गया कारावास? What is the untold story of Shakuni?

कहते हैं जब गांधारी का जन्म हुआ था तो उसकी कुंडली में कोई दोष पाया गया। तब ज्योतिषों ने पिता सुबल को ये सलाह दी कि इसके दोष को खत्म करने के लिए उनका विवाह बकरी से करवा दिया जाए। दोष कोई और नहीं बल्कि उनकी शादी पर संकट था। ऐसे में गांधारी का विवाह बकरी से करवा दिया, जिससे उनका कुंडली दोष खत्म हो गया और बाद में उस बकरे की बलि चढ़ा दी गई। ऐसे में गांधारी विधवा मानी गईं। शादी के वक्त धृतराष्ट्र से शादी के वक्त गांधारी विधवा थीं। यह बात उनके पिता सुबल और शकुनि ने भीष्म पितामह से छुपाई। 

जब बाद में भीष्म पितामह को इस बात का पता चला तो उन्हें बेहद क्रोध आया और उन्होंने गांधारी के पूरे परिवार को कारावास में डाल दिया। तब शकुनि ने अपनी आंखों के सामने अपने परिवार वालों को एक-एक करके मरते हुए देखा। बाद में शकुनि ने इसी बात का बदला कौरवों का नाश कर के लिया। हालांकि इस बात का गांधारी को हमेशा से पता था और उन्होंने दुर्योधन को समझाया भी पर शकुनि के भड़काने पर कौरवों ने पांडवों को अफना शत्रु मान लिया। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - बुरे सपने, काली नजर.. सब होगा दूर, सोने से पहले तकिए के नीचे रखें ये चीज

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 30 September 2024 at 13:03 IST