अपडेटेड 24 December 2024 at 13:39 IST
Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी पर केले के पेड़ की पूजा क्यों और कैसे करें?
Saphala Ekadashi 2024: सफला एकादशी पर यदि आप फल प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस दिन केले के पेड़ की पूजा कर सकते हैं। जानते हैं कैसे करें इसकी पूजा...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Saphala Ekadashi 2024: हिंदू पंचांग में कई ऐसे त्योहारों के बारे में बताया गया है जो बेहद महत्वपूर्ण हैं। वहीं एकादशी हर महीने आती है और ये भी किसी त्योहार से कम नहीं है। बता दें कि एकादशी हर महीने दो बार आती है, एक शुक्ल पक्ष में आती है और दूसरी कृष्ण पक्ष में। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है और उन्हें प्रसन्न किया जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत भी रखती हैं। इस बार सफला एकादशी आ रही है। ये एकादशी भी बेहद महत्वपूर्ण है। वहीं ये साल की आखिरी एकादशी है। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि भगवान विष्णु की पूजा कैसे करें।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप एकादशी पर भगवान विष्णु को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
क्यों करें केले के पेड़ की पूजा?
भगवान विष्णु को केले का पेड़ बेहद प्रिय है। ऐसे में आप केले के पेड़ की पूजा कर सकते हैं। वहीं एकादशी पर केले के पेड़ की पूजा की जाए तो इससे विवाह के भी जल्दी योग बनते हैं।
कैसे करें केले के पेड़ की पूजा?
पूजा करने के लिए सबसे पहले आप केले के पेड़ के आसपास अच्छे से सफाई करें। अब आप पेड़ के पास भगवान विष्णु की तस्वीर रखें। अब आप गंगाजल से आसपास को शुद्ध करें और फिर केले के पेड़ को चंदन कुमकुम और अक्षत चढ़ाएं। अब फल या मिठाई का भोग लगाएं। साथ में ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम् का जाप करें। आप 108 बार भी इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। अब आप केले के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें और फिर आरती करें। यदि आप अपनी कोई इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो ऐसे में आप 11 बार परिक्रमा करते हुए सूत पेड़ पर बांधें। ऐसा करने से सभी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 24 December 2024 at 13:39 IST