अपडेटेड 23 December 2024 at 14:12 IST

आंवला के बाद गलती से भी न खाएं ये चीज, फायदे की जगह हो जाएगा भारी नुकसान

Can we take milk with amla? क्या आंवले के साथ दूध पी सकते हैं? क्या आंवला और दूध साथ में ले सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से....

0 Surprising Health Benefits Of Eating Amla (Indian Gooseberry) In An Empty Stomach
आंवला के बाद गलती से भी न खाएं ये चीज, फायदे की जगह हो जाएगा भारी नुकसान | Image: Pexels

Can we take milk with amla? आंवला सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है। वहीं आंवले के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, आयरन और फाइबर पाए जाते हैं, जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आंवले का सेवन किसके साथ नहीं करना चाहिए? अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आंवले का सेवन किसके साथ नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…

क्या आंवला के साथ दूध ले सकते हैं?

  • हम बात कर रहे हैं दूध की। व्यक्ति को आंवला खाने के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। बता दें कि ये कॉम्बिनेशन न केवल नपुंसकता और बांझपन का कारण बन सकता है बल्कि हार्मोन स्तर पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
  • ये तो हम जानते हैं कि आंवला खाने से दृष्टि अच्छी होती है लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आंवले के बाद दूध का सेवन इसका विपरित परिणाम दे सकता है। ऐसे में इस कॉम्बिनेशन से आंखों की रोशनी भी खराब हो सकती है।
  • दूध और आंवले का कॉम्बिनेशन आपकी त्वचा पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इन्हें साथ में लेने से न केवल त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं बल्कि रैशेज, खुजली, जलन आदि भी दिक्कते हो सकती हैं। 
  • आंवले के बाद दूध का सेवन पाचन क्रिया से संबंधित समस्या का सामना करा सकता है। इन दोनों को साथ लेने से न केवल कब्ज और एसिडिटी जैसी कई पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं बल्कि व्यक्ति पेट में दर्द, खीचांव आदि समस्याओं का शिकार भी हो सकता है। 

नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि आंवले के साथ किस चीज का सेवन न करें। बता दें कि करौंदे के साथ भी व्यक्ति को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर ही कॉम्बिनेशंस को जोड़ें। 

ये भी पढ़ें - क्या आप भी पीते हैं प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी? जानें नुकसान

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 23 December 2024 at 14:12 IST