अपडेटेड 23 December 2024 at 13:07 IST

क्या आप भी पीते हैं प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी? ये खतरनाक कैंसर कर रहा इंतजार

Is it safe to drink hot water from plastic: क्या आप भी प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी पीते हैं? अगर हां, तो सतर्क हो जाएं, ये बड़ी समस्या का सामना करा सकती है।

Why India’s Packaged Drinking Water Falls Under 'High-Risk Food' Category
क्या आप भी पीते हैं प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी? | Image: Pixabay

Is it safe to drink hot water from plastic: गर्मी में अक्सर लोग अपनी डाइट में गर्म पानी को जोड़ते हैं हालांकि तेज गर्म पानी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। लेकिन हल्का गुनगुना पानी शरीर के लिए अच्छा साबित हो सकता है। परंतु प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी पीना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी पीने से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी पीने के नुकसान (Side Effects of drink hot water from plastic)

  • बता दें कि जब प्लास्टिक के कारण प्लास्टिक पिघलती है और इससे डाऑक्सिन निकलने लगता है तो इसके कारण शरीर में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से बचना चाहिए। अगर किसी व्यक्ति के घर में ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी कोई हिस्ट्री है तो वे प्लास्टिक की बोतल में पानी भूलकर भी न पिएं।  
  • बता दें कि प्लास्टिक के अंदर कुछ रसायन मौजूद होते हैं। जब वे पेट में जाते हैं तो उनमें लिवर कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इसके सेवन से स्पर्म काउंट पर भी नकारात्मक रूप से प्रभाव पड़ता है। 
  • प्लास्टिक की बोतल में जो केमिकल मौजूद होता है वे गर्म पानी में घूलकर हमारे शरीर में पहुंच जाता है और प्रतिरक्षा प्रणाली को डिस्टर्ब कर सकता है। इसके कारण व्यक्ति जल्दी किसी खतरनाक संक्रमण की चपेट में आ सकता है। 
  • बता दें कि प्लास्टिक की बोतल से फ्लोराइड, आर्सेनिक और एल्युमीनियम जैसे पदार्थ मिकलते हैं, जो व्यक्ति के लिए किसी जहर से कम नहीं होते हैं। 

ये भी पढ़ें - सर्दियों में क्यों सूज जाती हैं हाथ-पैरों की उंगलियां? जान लें कारण

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 23 December 2024 at 08:33 IST