अपडेटेड 22 December 2024 at 16:24 IST

सर्दियों में क्यों सूज जाती हैं हाथ-पैरों की उंगलियां? जान लें कारण

Swollen Finger Causes in hindi: क्या आप भी सर्दियों में हाथ पैरों की उंगलियों में आने वाली सूजन से परेशान रहते हैं? जानते हैं ऐसा क्यों होता है...

foot fingers
foot fingers swollen | Image: AI

Swollen Finger Causes in hindi: अक्सर आपने देखा होगा कि सर्दियों में लोगों के हाथ और पैरों की उंगलियां सूज जाती हैं, जिसके कारण न केवल उन्हें खुजली की समस्या होती है बल्कि लालिमा भी छा जाती है। इसके पीछे कुछ कारण जिम्मेदार होते हैं, जिनके बारे में लोगों को पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सर्दियों में लोगों के हाथ पैर की उंगलियां क्यों सूज जाती हैं। जानते हैं इसके पीछे के कारण के बारे में…

हाथ-पैरों में सूजन के कारण क्या हैं?

  • सर्दियों में एकदम से बॉडी टेंपरेचर गिर जाता है, जिसके कारण ब्लड सर्कुलेशन में बदलाव आने लगता है। जब यह बदलाव तेजी से बढ़ता है तो इसके कारण उंगलियों में सूजन की समस्या हो जाती है। 
  • जब कोई व्यक्ति ज्यादा मात्रा में पानी का काम करता है या ठंडी जगह पर ज्यादा देर रहता है तो इसके कारण भी हाथ पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।
  • जिन लोगों के शरीर का तापमान पहले से ही गर्म है यदि वे एकदम से मौसम के बदलाव का शिकार हो जाए तो इसके चलते भी हाथ पैरों की उंगलियों में सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है।

कैसे दूर करें हाथ पैरों की सूजन? 

  • सर्दियों में हाथ-पैरों की सूजन को दूर करने में हल्दी आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में प्रभावित स्थान पर हल्दी का लेप लगाएं। 
  • प्याज का रस भी सूजन को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप प्याज को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और फिर प्रभावित स्थान पर लगाएं। 
  • सरसों के तेल के इस्तेमाल से भी हाथ पैरों की उंगलियों में आने वाली सूजन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप सरसों के तेल को हल्का गर्म करें प्रभावित स्थान पर लगाएं। 

ये भी पढ़ें - चुकंदर को भूनकर खाने के फायदे कर देंगे हैरान, आज ही जोड़ें डाइट में

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 22 December 2024 at 16:24 IST