अपडेटेड 4 January 2026 at 22:44 IST
Sakat Chauth 2026 Vrat Puja: सकट चौथ की पूजा और दान में जरूर रखें ये चीजें, वरना व्रत रह जाएगा अधूरा
Sakat Chauth 2026 Significance: सकट चौथ का व्रत पूरी श्रद्धा और सही विधि से करने पर जीवन में आने वाली कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। पूजा में जरूरी सामग्री, चंद्र दर्शन और दान का विशेष ध्यान रखें, ताकि व्रत अधूरा न रहे और गणपति बप्पा की कृपा बनी रहे।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Sakat Chauth 2026 Lord Ganesha Vrat Puja: सकट चौथ का व्रत भगवान श्री गणेश को समर्पित होता है। यह व्रत विशेष रूप से संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और घर की खुशहाली के लिए रखा जाता है। साल 2026 में सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी को रखा जाएगा। इस दिन महिलाएं निर्जल या फलाहार व्रत रखकर विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करती हैं। मान्यता है कि अगर पूजा में कुछ जरूरी चीजें न हों, तो व्रत का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है। तो चलिए जानते हैं सकट चौथ की सरल पूजा विधि और दान का महत्व।
सकट चौथ 2026 पूजा विधि (Sakat Chauth 2026 Puja Vidhi)
सुबह की तैयारी
- सकट चौथ की पूजा में सबसे पहले सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
- साफ कपड़े पहनें और व्रत का संकल्प लें।
- इसके अलावा घर के मंदिर की साफ-सफाई करें।
पूजा स्थल की तैयारी
- पूजा स्थल को साफ करने के लिए सबसे पहले चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं।
- भगवान गणेश की मूर्ति या चित्र स्थापित करें।
- गंगाजल से पूजा स्थान को शुद्ध करें।
पूजा में जरूर रखें ये सामग्री
Advertisement
- सकट चौथ की पूजा में 21 या 11दूर्वा घास, मोदक या लड्डू, तिल और गुड़, रोली, चावल, हल्दी, दीपक और धूप, फल और मिठाई और जल से भरा कलश रखें।
- बता दें कि दूर्वा और तिल के बिना सकट चौथ की पूजा अधूरी मानी जाती है।
पूजा विधि
- सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करें।
- दीपक जलाकर धूप दिखाएं।
- गणेश जी को दूर्वा, तिल-गुड़ और मोदक अर्पित करें।
- “ॐ गण गणपतये नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।
- सकट चौथ की व्रत कथा पढ़ें या सुनें।
चंद्र दर्शन और अर्घ्य
Advertisement
- शाम को चंद्रमा निकलने के बाद चंद्र दर्शन करें।
- चंद्रमा को जल, दूध और तिल से अर्घ्य दें।
- इसके बाद ही व्रत खोलें।
सकट चौथ पर दान का महत्व (Sakat Chauth 2026 Daan Vidhi)
सकट चौथ पर दान करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। इस व्रत को विशेष रूप से संतान के खुशहाल जीवन के लिए रखा जाता है। इसे संतान प्राप्ति के लिए भी रखते हैं।
सकट चौथ पर किन चीजों का करें दान?
सकट चौथ पर जरूरतमंद महिलाओं, ब्राह्मणों, गरीब या असहाय व्यक्ति को तिल और गुड़, गर्म कपड़े, अन्न यानी चावल और गेहूं, फल और मिठाई का दान करें। इसके अलावा गरीब बच्चों को भोजन भी करवा सकते हैं।
सकट चौथ व्रत के लाभ क्या हैं?
- सकट चौथ का व्रत व्रत संतान की रक्षा और लंबी उम्र के लिए रखा जाता है।
- इस व्रत को घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए भी रखते हैं।
- उपवास से आर्थिक परेशानियों से राहत भी मिलती है।
- भगवान गणेश की विशेष कृपा भी बनी रहती है।
सकट चौथ का व्रत पूरी श्रद्धा और सही विधि से करने पर जीवन में आने वाली कई समस्याएं दूर हो जाती हैं। पूजा में जरूरी सामग्री, चंद्र दर्शन और दान का विशेष ध्यान रखें, ताकि व्रत अधूरा न रहे और गणपति बप्पा की कृपा बनी रहे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 January 2026 at 22:44 IST