Sakat Chauth 2026: सकट चौथ के दिन इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा, जानें पूजा की सामग्री और महत्व

Sakat Chauth 2026: हिंदू धर्म में सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन बप्पा की पूजा किस विधि से करना है? इसके बारे में जानते हैं।

Sakat Chauth 2026
Sakat Chauth 2026 | Image: Freepik

Sakat Chauth 2026: हिंदू धर्म में गणेश जी को प्रथम पूजनीय माना गया है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनकी वंदना से होती है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला सकट चौथ जिसे संकष्टी चतुर्थी, तिलकुटा चौथ या माघी चौथ भी कहते हैं। यह व्रत संतान की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं आज सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है। 

अब ऐसे में अगर आप शाम को भगवान गणेश की पूजा कर रहे हैं तो किस विधि से करें और पूजा की सामग्री क्या है? इसके बारे में जानते हैं।

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए सामग्री 

  • भगवान गणेश की प्रतिमा
  •  तिल और गुड़ 
  • धूप, दीप, अगरबत्ती और शुद्ध घी
  • लाल फूल और दुर्वा 
  • कलश, रोली, अक्षत और कलावा
  • फल
  • गंगाजल 
  • तिल या बाजरा

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा किस विधि से करें? 

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। गणेश जी के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें।
  • शाम के समय एक साफ चौकी पर पीला या लाल कपड़ा बिछाकर भगवान गणेश की स्थापना करें।
  • गणेश जी को गंगाजल से स्नान कराएं, उन्हें रोली-अक्षत का तिलक लगाएं और दूर्वा अर्पित करें।
  • सकट चौथ पर तिल और गुड़ से बने 'तिलकुटा' का भोग लगाना जरूरी माना जाता है। साथ ही शकरकंद और फल अर्पित करें।
  • हाथ में तिल या बाजरा लेकर सकट चौथ की पौराणिक कथा सुनें या पढ़ें। बिना कथा के यह व्रत अधूरा माना जाता है।
  • रात में जब चंद्रमा उदय हो, तब चंद्रमा को दूध और जल का अर्घ्य दें। इसके बाद ही व्रत का पारण करें।

ये भी पढ़ें - Apple Khane Ke Fayde: क्या वाकई रोज एक सेब खाने से नहीं पड़ेंगे बीमार? आप भी जान लें फायदे

सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान गणेश ने अपने माता-पिता की परिक्रमा कर अपनी बुद्धि और भक्ति का परिचय दिया था। ऐसी मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से संतान की लंबी आयु, आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन व्रत रखे  से सभई विघ्नों से छुटकारा मिल सकता है।  

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड