अपडेटेड 6 January 2026 at 09:58 IST
Apple Khane Ke Fayde: क्या वाकई रोज एक सेब खाने से नहीं पड़ेंगे बीमार? आप भी जान लें फायदे
Apple Khane Ke Fayde: सेब केवल एक फल नहीं, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि रोज सेब खाने के क्या-क्या फायदे हैं?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Apple Khane Ke Fayde : बचपन से ही हम सभी ने एक कहावत सुनी है 'An apple a day keeps the doctor away' यानी 'हर दिन एक सेब खाएं और डॉक्टर को दूर भगाएं'। लेकिन क्या वाकई एक छोटा सा फल हमारे शरीर के लिए फायदेंमंद माना जाता है। व्रत से लेकर जीम डाइट में सेब को खासतौर से खाया जाता है। यह एनर्जी फ्रूट में सबसे पहले आता है। अब ऐसे में आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि रोज एक सेब खाया जाए तो शरीर में क्या-क्या देखने को मिल सकते हैं?
पोषक तत्वों का खजाना है सेब
सेब सिर्फ स्वाद में ही अच्छा नहीं होता, बल्कि यह पोषक तत्वों का पावरहाउस है। इसमें विटामिन C, विटामिन K, फाइबर, और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाते हैं।
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है सेब
सेब में फाइबर होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।
वजन घटाने में मदद करता है सेब
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सेब आपके लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी कम होती है। इसे खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप फालतू स्नैकिंग से बच जाते हैं।
Advertisement
ये भी पढ़ें - 06 January 2026 Ka Rashifal: आज मंगलवार के दिन इन 4 राशियों को निवेश से होगा लाभ, मिल सकता है लव प्रपोजल; पढ़ें दैनिक राशिफल
सेब करता है डायबिटीज को कंट्रोल
सेब खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। सेब में मौजूद इंसुलिन का बेहतर उपयोग करने में मदद करते हैं, जिससे शुगर लेवल स्थिर रहता है।
Advertisement
पाचन के लिए अच्छा है सेब
सेब का छिलका फाइबर से भरपूर होता है। यह कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने और गट हेल्थ को हेल्दी रखता है।
सेब हड्डियों को बनाता है मजबूत
सेब में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे पर निखार लाता है। इसमें बोरॉन पाया जाता है। जो हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
सेब खाने का सही समय और तरीका
- सुबह के समय सेब खाना सबसे अधिक फायदेमंद माना जाता है।
- सेब के छिलके में ही अधिकांश फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, इसलिए इसे छीलकर न खाएं।
- रात के समय सेब खाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे एसिडिटी या पाचन में दिक्कत हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 6 January 2026 at 09:58 IST