Tulsi Mala Ke Niyam: तुलसी माला धारण कर रहे हैं तो इन बातों का रखें खास ध्यान, कहीं जाने-अनजाने में हो न जाए अपमान
Benefits Of Wearing Tulsi Mala: तुलसी माला सिर्फ एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि संयम और श्रद्धा का प्रतीक है। अगर आप इसे धारण कर रहे हैं तो इन नियमों का पालन जरूर करें। इससे न केवल आपकी आस्था बनी रहेगी, बल्कि तुलसी माता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Rules For Wearing Tulsi Mala: तुलसी को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी का रूप और भगवान विष्णु की प्रिय कहा जाता है। तुलसी की माला सिर्फ एक आभूषण नहीं, बल्कि आस्था, साधना और शुद्धता का प्रतीक होती है। लेकिन इसे पहनते समय कुछ खास नियमों का पालन करना जरूरी होता है, ताकि अनजाने में भी तुलसी का अपमान न हो। तो आइये जानते हैं तुलसी की माला पहनने के नियम और जरूरी बातें-
किस दिन पहनें तुलसी माला?
तुलसी माला पहनने के लिए सोमवार, गुरुवार, बुधवार और एकादशी का दिन शुभ माना गया है। इसके अलावा आप अपने ज्योतिष से सलाह करके इसे धारण कर सकते हैं। तुलसी माला पहनने से पहले उसे गंगाजल से शुद्ध करें। इसके बाद थोड़ी देर माला को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के सामने रख दें और उनका आशीर्वाद लें। इसके बाद मां लक्ष्मी का ध्यान करें और माला धारण करें।
किस दिन नहीं पहननी चाहिए तुलसी माला?
अमावस्या के दिन शुभ और मांगलिक काम करने की मनाही है। इसलिए अमावस्या और रविवार को तुलसी माला न पहनने की सलाह दी जाती है।
किन बातों का रखें ध्यान?
- हमेशा साफ शरीर से ही तुलसी माला पहनें
तुलसी माला धारण करने से पहले स्नान करना जरूरी माना जाता है। गंदे शरीर या अशुद्ध अवस्था में तुलसी माला पहनना उचित नहीं माना जाता है।
Advertisement
- नहाते समय या सोते समय उतार दें
तुलसी माला को नहाते समय, शौच के समय या सोते समय उतार देना चाहिए। यह माला पवित्र होती है, इसलिए इसे गीला करना या बिस्तर पर पहनकर सोना ठीक नहीं माना जाता है।
- मांस-मदिरा से दूरी रखें
अगर आप तुलसी माला पहनते हैं तो मांस, शराब, तंबाकू और अन्य नशे से दूर रहना चाहिए। यह चीजें तुलसी की पवित्रता के खिलाफ मानी जाती हैं।
Advertisement
- क्रोध और गंदी भाषा से बचें
तुलसी माला पहनकर गाली-गलौज, झूठ बोलना या गलत व्यवहार करना भी इसका अपमान माना जाता है। कोशिश करें कि आपका आचरण शांत और संयमित रहे।
- मासिक धर्म या अशुद्ध अवस्था में न पहनें
महिलाओं को मासिक धर्म के समय तुलसी माला नहीं पहननी चाहिए। इस दौरान इसे अलग और साफ जगह पर रख दें।
- तुलसी माला टूट जाए तो क्या करें
अगर माला टूट जाए तो उसे फेंकने के बजाय किसी पवित्र स्थान पर रख दें या पेड़ के नीचे मिट्टी में सम्मानपूर्वक दबा दें।
- तुलसी माला को नीचे न गिरने दें
कोशिश करें कि माला जमीन पर न गिरे। अगर गलती से गिर जाए तो उसे साफ करके फिर से पहनें और मन ही मन क्षमा मांग लें।
तुलसी माला पहनने के लाभ क्या हैं?
- तुलसी की माला पहनने से मन को शांति मिलती है।
- इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
- धारण करने से ध्यान और साधना में मदद मिलती है।
- साथ ही, इससे पहनने से आत्मिक शुद्धता बढ़ती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।