अपडेटेड 19 November 2025 at 21:29 IST

Vastu Tips For Wealth: इन गलतियों के कारण छिन सकती हैं आपके घर की बरकत, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

Vastu Tips For Happy Life: वास्तु शास्त्र छोटी-छोटी बातों पर आधारित है जो घर की ऊर्जा को संतुलित करती हैं। अगर घर में बरकत की कमी महसूस हो रही है, खर्च बढ़ रहे हैं या धन रुक नहीं रहा, तो इन वास्तु गलतियों पर एक बार जरूर ध्यान दें।

vastu tips to impress maa Lakshmi to bring good wealth and prosperity in life vastu dosh ke upay
घर के लिए वास्तु टिप्स | Image: Freepik/AI

Vastu Tips For Goddess Lakshmi: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां भी धन की हानि, कर्ज बढ़ने और बरकत रुकने का कारण बन जाती हैं। अक्सर हम अनजाने में ऐसे काम कर देते हैं, जो मां लक्ष्मी को नाराज कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि घर में हमेशा धन, सुख और समृद्धि बनी रहे, तो इन वास्तु टिप्स और सावधानियों का ध्यान रखना जरूरी है। तो आइये जानते हैं वास्तु के अनुसार किन चीजों के कारण मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज-

घर का मुख्य दरवाजा गंदा होना

मुख्य दरवाजा से सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। दरवाजे पर धूल, जाले, या टूटे हुए टाइल्स वास्तु दोष पैदा करते हैं। इससे घर में बरकत रुक सकती है। मुख्य दरवाजे को रोज साफ करें और रोशनी का ध्यान रखें। शाम को दरवाजे के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है।

Uploaded image

टूटी हुई चीजें

कई बार लोग पुराने, टूटे या खराब सामान को घर में ही जमा करके रख देते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। धन आने के रास्ते बंद हो सकते हैं। ऐसे सामान को या तो ठीक करवा लें या घर से बाहर कर दें।

उत्तर-पूर्व दिशा में गंदगी

वास्तु के अनुसार ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा घर का सबसे पवित्र और ऊर्जावान स्थान माना गया है। इस दिशा में गंदगी, जूते, झाड़ू या भारी फर्नीचर रखना धन-संबंधी परेशानी लाता है। मानसिक तनाव और आर्थिक रुकावट भी बढ़ सकती है। इस जगह को हमेशा हल्का, साफ और शांत रखें। यहां मंदिर या पानी का स्रोत सबसे शुभ माना जाता है।

Advertisement
Uploaded image

घर में जाले लगने देना

जाले बनने का मतलब है कि घर में रुकी हुई और नकारात्मक ऊर्जा है। यह आर्थिक प्रगति को रोकता है। मां लक्ष्मी ऐसे घर में प्रवेश नहीं करतीं जहां जाले हों। हफ्ते में कम से कम एक बार घर से जाले निकालें।

तिजोरी की गलत दिशा

वास्तु में धन रखने की दिशा बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। अगर तिजोरी गलत दिशा में है, तो पैसा रुकता नहीं और खर्च बढ़ता रहता है। तिजोरी हमेशा दक्षिण दिशा में रखी जाए और उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। यह धन को स्थिर रखता है और धनवृद्धि में मदद करता है।

Advertisement
Uploaded image

टूटा हुआ शीशा

टूटे हुए शीशे, कांच या खिड़कियां वास्तु दोष का बड़ा कारण होती हैं। इससे धन हानि, मानसिक तनाव और अनचाही परेशानियां बढ़ सकती हैं। टूटे हुए ग्लास, घड़ी या खिड़की को तुरंत बदलें या ठीक कराएं।

मुख्य दरवाजे के सामने कूड़ा या जूते रखना

अगर मुख्य प्रवेश द्वार के सामने कूड़ा, जूता-चप्पल या गंदगी हो, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश रुक जाता है और घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। ऐसे में कूड़ेदान या जूता रैक मुख्य दरवाजे के आसपास न रखें।

Uploaded image

घर में सीलन और बदबू

सीलन और नमी घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है। इससे धन अटकता है और बचत नहीं हो पाती है। सीलन वाली जगह का तुरंत इलाज करवाएं और घर में फ्रेशनिंग और वेंटिलेशन अच्छा रखें।

यह जरूर पढ़ें:  Vastu Tips For Shoes: नकारात्मक ऊर्जा लेकर आ सकते हैं पैरों में पहनें जूते, जानें वास्तु दोष का कारण और इससे जुड़ी सावधानियां

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 November 2025 at 21:29 IST