Shaniwar Ke Upay: शनि के प्रकोप से बचना है तो शनिवार के दिन जरूर करें ये उपाय, नहीं होगी धन की कमी
शनिदेव की टेढ़ी नजर से बचने के लिए आपको शनिवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए ताकि जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे और आपको धन की प्राप्ति भी हो जाए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता माना जाता है। कहा जाता है कि शनि महाराज सभी को उनके कर्मों के अनुसार फल जरूर देते हैं। जहां वह अच्छे कर्म करने वालों के लिए कुछ अच्छा लेकर आते हैं, तो वहीं बुरा सोचने और कर्म करने वालों के लिए संकट लेकर आते हैं।
वहीं शनिवार का दिन शनि महाराज का होता है और शनि के प्रकोप से बचने के लिए इस दिन कुछ उपाय करने से आपके बिगड़े काम बन सकते हैं और धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय जिन्हें कर आप शनि महाराज के प्रकोप से बच सकते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं।
करें दान और जरूरतमंद की मदद
शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। उनकी कृपा पाने के लिए निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की मदद करें। ऐसा करने से शनिदेव आपसे अधिक प्रसन्न हो जाएंगे और आप इनके प्रकोप से बचे रहेंगे।
तेल और काली वस्तु चढ़ाएं
शनिवार के दिन शाम के समय शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल अर्पित करें। साथ ही, 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें। जरूरतमंद व्यक्ति को काले वस्त्र, काले तिल, उड़द की दाल, कंबल या जूते-चप्पल दान करें। यह करने से शनि महाराज आपके जीवन में खुशियां लेकर आएंगे।
Advertisement
शनिदेव का पाठ
शनिवार का दिन शनि महाराज का होता है और इनके प्रकोप से बचने के लिए आप शनि चालीसा का पाठ सच्चे मन से करें। अच्छे मन से इन्हें याद करने पर आपके बिगड़े काम बन जाएंगे व शनिदेव आपके जीवन में कभी पैसों की कमी नहीं आने देंगे।
हनुमान जी को करें याद
कहा जाता है कि हनुमान जी शनि देव के मित्र हैं। शनिवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। यह शनि के अशुभ प्रभावों को कम करता है। मान्यता है कि हनुमान जी की इस दिन पूजा करने से शनि देव की वक्र दृष्टि आप पर नहीं पड़ेगी।
Advertisement
इसी तरह की अन्य जानकारी जानने के लिए आप रिपब्लिक भारत को पढ़ें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।