अपडेटेड 23 March 2025 at 08:47 IST
Raviwar Ke Niyam: रविवार को करें इन नियमों का पालन, सूर्यदेव बरसाएंगे कृपा
Raviwar Ke Niyam: अगर आप सूर्यदेव की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन इन नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Raviwar Ke Niyam: हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। कहते हैं जिस व्यक्ति पर सूर्यदेव की कृपा होती है उसका भाग्य सूरज के तेज के समान चमक उठता है। इतना ही नहीं शास्त्रों में भी सूर्यदेव की पूजा को बेहद खास माना गया है। अगर आपको आर्थिक तंगी या किसी अन्य समस्या से छुटकारा पाना हो तो आपको रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा जरूर करनी चाहिए। इस दिन सूर्य देव के लिए व्रत करने की भी परंपरा है।
हालांकि, सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आपको रविवार के दिन पूजा के दौरान कुछ विशेष नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। तभी आप पर सूर्य देव की कृपा बनी रहेगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं सूर्य देव की पूजा के नियमों के बारे में।
रविवार पूजा में करें इन नियमों का पालन (Ravivar Ke Niyam)
- इस दिन नारंगी, सुनहरा, गुलाबी, संतरी और लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है। इसलिए रविवार को इन्हीं रंगों के वस्त्र धारण करें।
- रविवार के दिन 108 बार गायत्री मंत्र "ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥" का जाप करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
- भगवान सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए रविवार के दिन उन्हें अर्घ्य जरूर दें।
- सूर्यदेव को जल चढ़ाते समय 'ओम सूर्याय नमः' का जाप करें। ऐसा करने से बंद किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे और आप पर सूर्य देव की कृपा बरसेगी।
- सूर्यदेव की कृपा पाने के लिए आपको इस दिन गुड़, दूध, चावल और कपड़ों का दान करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि ये चीजें जरूरतमंदों में बांटे। इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं।
रविवार को करें सूर्य देव के इन मंत्रों का जाप (Surya Dev ke Mantra)
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।।
- ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा ।।
- ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।
- ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:।।
- ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर: ।।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 23 March 2025 at 08:47 IST