अपडेटेड 3 August 2024 at 21:39 IST

जीवन में शुरू हो जाए ये परेशानियां तो समझ लें सूर्य ग्रह है कमजोर, मजबूत करने के लिए करें ये काम

अगर आपके जीवन में कुछ परेशानियां अचानक से शुरू हो जाएं, तो समझ जाएं कि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है। इसके लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं।

Surya dev
रविवार के उपाय | Image: Freepik

Ravivar Ke Totke: ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य देव को रविवार का दिन समर्पित किया गया है। इस दिन इनकी खासतौर पर पूजा की जाती है। मान्यता है कि अगर सूर्य कुंडली में शुभ स्थिति में हो तो जीवन में सुख, संपत्ति और यश मिलने के साथ-साथ किस्मत के दरवाजे भी खुलने लगते हैं।

वहीं अगर ग्रहों की स्थिति कमजोर हो तो व्यक्ति के जीवन में कई सारी परेशानियां आने लगती हैं। ऐसे में अगर आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह खराब स्थिति में हैं, तो आपको कुछ लक्षण दिखाई देने लगेंगे। हालांकि इसे ठीक करने के लिए रविवार को कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।  

कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण

मान-सम्मान में होने लगती है कमी
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति का सूर्य कमजोर होता है तो उसे अपने कार्य के स्थान में प्रतिष्ठा मिलनी बंद हो जाती है। चाहे वो व्यापार कर रहा हो या फिर नौकरी।

ससुराल में लगते हैं ये आरोप
सूर्य कमजोर होने पर व्यक्ति को सुसराल में बदनामी और तिरस्कार मिलता है। उन पर झूठे आरोप लगाए जाएंगे।

Advertisement

परिवार का नहीं मिलता साथ
सूर्य ग्रह कमजोर होने पर अपने ही परिवार से कभी साथ नहीं मिलेगा।

हो सकते हैं षड्यंत्र का शिकार
सूर्य ग्रह कमजोर होने का एक लक्षण ये भी है कि ऐसे लोग बार बार षड्यंत्र का शिकार बनते है। चोरी की आदत पड़ जाती है।

Advertisement

मिलता है तिरस्कार
अधिकारियो या सरकारी लोगो से तिरस्कार मिलने लगता है।

दूसरों के सामने दबने पड़ता है
आपके व्यावसायिक जीवन में आपको बार-बार दबना पड़ता है।

सूर्य ग्रह को करना चाहते हैं मजबूत, तो रविवार को करें ये काम

इस तरह दें सूर्य देव को जल
रविवार के दिन सुबह-सुबह उठकर नहा-धोकर साफ सुथरे कपड़े पहने और फिर सूर्य देव को अर्ध्य दें। इस दौरान अगर आप तांबे के लोटे का इस्तेमाल करते हैं तो आप पर सूर्य देव की कृपा बरसती है।

अर्घ्य देते समय करें ये काम
सूर्य देव को अर्घ्य देते समय आप उन्हें फूल, रोली, अक्षत और मिश्री भी अर्पित कर सकते हैं।
रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्ध्य देते समय 'ओम सूर्याय नम: ओम वासुदेवाय नम: ओम आदित्य नम:' मत्र का उच्चारण काफी शुभ माना जाता है।

इन चीजों का करें दान
अगर आपको लाख कोशिशों के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो रविवार के दिन आप गुड़, दूध, चावल, और कपड़े जैसी चीजों का दान करें। ऐसा करने पर सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आपके सभी काम बनने लगते हैं।

जलाएं घी का दीपक
अगर आप आर्थिक तंगी से घिरे हुए हैं तो आपको रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने पर सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं और घर में उनका आगमन होने लगता है।

रविवार को खरीदकर लाएं ये चीज
अगर आप जल्द से जल्द अपना भाग्य चमकाना चाहते हैं तो रविवार के दिन 3 झाड़ू खरीद कर लाएं और सोमवार को अपने आस-पास के किसी मंदिर में जाकर दान कर दें।

मनोकामना पूरी करने के लिए करें ये काम
अगर आप अपनी कोई मनोकामना पूरी करवाना चाहते हैं तो इसके लिए रविवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पर अपनी मनोकामना लिखकर इस पत्ते को किसी बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से जल्द ही आपकी मनोकामना पूरी होती है।

यह भी पढ़ें… Hariyali Teej: हरियाली तीज से सिंधारा का क्या है संबंध? जानें इसका महत्व और मायके से आने का कारण

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 3 August 2024 at 21:39 IST