Ramayana katha: रावण की मत्यु के बाद सुपर्णखा क्यों मिली माता सीता से? जान लीजिए पूरी कहानी

Ramayana katha: क्या आप जानते हैं रावण की मृत्यु के बाद क्यों सुपर्णखा सीता से मिलने आई थी? अगर नहीं, तो जानते हैं इसके पीछे की वजह…

Sita Navami
Sita Navami | Image: Pinterest

What happened with Surpanakha after Ravana's death? आपको इस बात का तो पता है कि सुपर्णखा राम को पसंद करती थी और उनसे शादी भी करना चाहती थी। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि रावण की मृत्यु के बाद सुपर्णखा माता सीता से मिली थीं? जी हां, इसके पीछे एक वजह थी, जिसके बारे में शायद ही आपको पता होगा। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रावण की मृत्यु के बाद सुपर्णखा क्यों माता-पिता से मिलने आई थी और इसके पीछे कौन सी कहानी है। पढ़ते हैं आगे… 

 क्यों आई सुपर्णखा माता सीता से मिलने? 

रावण की बहन का नाम सुपर्णखा था। जब उन्हें पता चला कि श्री राम ने माता सीता को रावण की कैद से बचा लिया है और उनके भाई का वध कर दिया है तो उन्होंने खुद ही बदला लेने की ठानी। इधर श्री राम जब लंका का युद्ध जीत गए तो श्री राम अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौट आए। अयोध्या आने के बाद माता सीता की पवित्रता पर सवाल उठाए गए और राम को मजबूर किया गया कि वह सीता को छोड़ दें। 

क्योंकि सीता बेहद आज्ञाकारी थीं ऐसे में वह अयोध्या छोड़ कर चली गईं। जब वे घने जंगल की तरफ जा रही थीं तो उसे दौरान उन्हें वाल्मीकि मिले, जिन्होंने उन्हें अपनी कुटिया में रख लिया। वहां पर माता सीता शांतिपूर्ण अपना जीवन जी रही थीं। लेकिन एक दिन अचानक सुपर्णखा उनसे मिलने जंगल में आई और उनका मजाक उड़ाने लगी और याद दिलाया कि कैसे श्री राम ने सीता को अस्वीकार कर दिया है, बिल्कुल उसी तरह जिस प्रकार श्री राम ने सुपर्णखा को अस्वीकार किया था। 

Advertisement

सुपर्णखा का यह सब कहने का मकसद था माता सीता को दुखी करना। लेकिन परिणाम इसके विपरीत हुए। माता सीता दुखी होने की बजाय मुस्कुराईं और सुपर्णखा की तरफ बेर देते हुए बोलीं यह बेर उतने ही मीठे हैं जितने शबरी के बेर मीठे थे। सुपर्णखा यह देखकर हैरान हो गई क्योंकि उसे लगा था कि माता सीधा दुखी होंगी और उसे सुख का अनुभव होगा। लेकिन यहां तो एकदम ही उल्टा हो गया।

ये भी पढ़ें - Ramayana Katha: मां सीता ने क्यों किया था राजा दशरथ का पिंडदान? उस वक्त कहां थे श्री राम

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड