अपडेटेड 5 April 2025 at 17:12 IST

Ram Navami Puja Samagri 2025: राम नवमी पूजन के लिए क्या सामग्री चाहिए? जानें

यदि आप घर पर रहकर राम नवमी की पूजा कर रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि पूजा में कौन-कौन सी सामग्री चाहिए। जानें...

shri ram
Ram Navami Puja mein kya kya saman lagta hai | Image: freepik ai

Ram Navami Puja mein kya kya saman lagta hai: बता दें कि नवरात्रि की नवमी राम नवमी कहलाती है। हिंदू धर्म में ये नवमी विशेष है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने भगवान राम के रूप में अवतार लिया था। यह अवतार सातवां था। भगवान राम का जन्म अयोध्या में हुआ था। इनकी माता का नाम कौशल्या और पिता का नाम दशरथ था। ऐसे में लोग बड़ी धूमधाम से राम नवमी का त्यौहार मनाते हैं। वहीं अयोध्या की रौनक देखने लायक होती है। लेकिन जो लोग घर में राम नवमी की पूजा कर रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि राम नवमी की पूजा में कौन-कौन सी सामग्री चाहिए। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि राम नवमी की पूजा में कौन-कौन सी सामग्री की जरूरत पड़ती है। पढ़ते हैं आगे... 

रामनवमी पूजन के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • आपके पास राम दरबार की तस्वीर या मूर्ति होना बेहद जरूरी है, जिसमें भगवान श्री राम, सीता माता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की तस्वीर बनी हो। 
  • इसके अलावा आपके पास वस्त्र होना बेहद जरूरी है। राम जी और अन्य देवी देवता को पीले या लाल वस्त्र चढ़ाए जाते हैं। 
  • आपके पास पंचामृत होना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आप दूध, घी, शहद, दही और शक्कर का पंचामृत जरूर मिलाएं और उसमें गंगाजल भी मिलाएं। 
  • तिलक के लिए चंदन, कुमकुम या हल्दी को अपने पास रखें। इसके अलावा फूलों की माला और फूल होने बेहद जरूरी हैं। ऐसे में आप पीले और लाल रंग के फूल व गेंदे और गुलाब की माला या तुलसी के पत्तों की माला भी चढ़ा सकते हैं। 
  • आपके पास घी पर दीपक का होना बेहद जरूरी है। भोग के लिए फल और मिठाई जैसे कि पंजीरी, लड्डू, खीर, पंचमेवा आदि का होना बेहद जरूरी है। 
  • अन्य पूजन की अन्य सामग्री जैसे - चावल,रोली, मौली,सुपारी,लौंग,इलाइची, कलश, घंटी, शंख, रामायण, रामचरित्र मानस की किताब आदि का होना भी बहुत जरूरी है। 

ये भी पढ़ें - Ram Navami 2025: राम नवमी पर भूलकर भी न करें ये काम, मिलता है अशुभ फल 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 April 2025 at 17:12 IST