अपडेटेड 5 April 2025 at 16:14 IST

Ram Navami 2025: राम नवमी पर भूलकर भी न करें ये काम, मिलता है अशुभ फल

Ram Navami 2025: राम नवमी के दिन यदि कुछ कार्य किए जाए तो इससे आशीर्वाद नहीं बल्कि पाप लगता है। जानते हैं इन कार्यों के बारे में...

Ram Navami 2025
Ram Navami 2025: राम नवमी पर भूलकर भी न करें ये काम, मिलता है अशुभ फल | Image: FREEPIK

Ram Navami 2025: बता दें कि राम नवमी का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल यह त्यौहार 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। ऐसे में लोग जानकारी की कमी के कारण राम नवमी के दिन उन कार्यों को करते हैं, जिससे कि उन्हें आशीर्वाद की जगह पाप लगता है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि राम नवमी पर कौन से कार्य नहीं करने चाहिए और किन कार्यों को करने से राम जी प्रसन्न हो सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को राम नवमी के दिन कौन से कार्य नहीं करने चाहिए। पढ़ते हैं आगे... 

राम नवमी पर भूलकर भी न करें ये काम 

  1. व्यक्ति को राम नवमी के दिन मांस, मदिरा या तामसिक भोजन का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। इन्हें करने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है बल्कि यह बेहद ही अशुभ माना जाता है। 
  2. व्यक्ति को राम नवमी के दिन कभी भी किसी व्यक्ति का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा निंदा, कटु वचन आदि का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। यह भगवान श्री राम के आदर्शों के विपरीत माना जाता है। 
  3. व्यक्ति को राम नवमी के दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए। हमेशा सच्चाई का साथ देना चाहिए। इससे अलग विवाद झगड़ा आदि से भी बचना चाहिए। वातावरण को शुद्ध रखना चाहिए। 
  4. व्यक्ति को राम नवमी के दिन दान जरूर करना चाहिए। इसके अलावा घर में कोई भी व्यक्ति खाली हाथ नहीं लौटना चाहिए। वस्त्र या फल आदि जरूर लेकर आएं। 
  5. राम नवमी के दिन व्यक्ति को राम नाम का जाप जरुर करना चाहिए। राम नाम के जाप से न केवल श्रद्धा भाव बढ़ता है बल्कि श्री हनुमान भी प्रसन्न होते हैं। 
  6. राम नवमी के लिए हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से अनंत फल प्राप्त हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Navratri Ram Navami 2025: कल मनाई जाएगी महानवमी, जानिए कन्या पूजन का समय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 April 2025 at 16:14 IST