अपडेटेड 24 March 2026 at 16:03 IST
Ram Navami 2026 Kab Hai: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Ram Navami 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। साल 2026 में राम नवमी की सही तिथि को लेकर उलझन है कि यह 26 मार्च को मनाई जाएगी या 27 मार्च को। आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ram Navami 2026 Kab Hai: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाने वाला राम नवमी का त्योहार हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 में राम नवमी की सही तिथि को लेकर कुछ उलझन है कि राम नवमी कब है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
राम नवमी 26 या 27 मार्च कब है?
पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 25 मार्च 2026, बुधवार को शाम 04 बजकर 30 मिनट पर होगी। अष्टमी तिथि अगले दिन 26 मार्च 2026, गुरुवार को दोपहर 02 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। इसके बाद नवमी तिथि आरंभ हो जाएगी। नवमी तिथि 27 मार्च 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। इसलिए दुर्गा अष्टमी का व्रत 26 मार्च 2026, गुरुवार को रखा जाएगा। राम नवमी का पर्व 27 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा।
राम नवमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
27 मार्च 2026 को राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:13 से दोपहर 01:41 बजे तक रहेगा। तो वहीं राम नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12:27 बजे का है।
राम नवमी का धार्मिक महत्व क्या है?
भगवान श्री राम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। उनका जीवन 'मर्यादा पुरुषोत्तम' के रूप में हमें धर्म, धैर्य और नैतिकता का मार्ग दिखाता है। राम नवमी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है।इसी पावन तिथि पर रावण जैसे अहंकारी दानव का अंत करने के लिए प्रभु ने पृथ्वी पर अवतार लिया था।राम नवमी चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन भी होता है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा के साथ कन्या पूजन का विधान है, जिससे साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 16:03 IST