अपडेटेड 21 November 2025 at 14:45 IST

Rahu Nakshatra Gochar 2025: राहु 23 नवंबर को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, 5 राशियों को होगा धन लाभ

Rahu Nakshatra Gochar 2025: 23 नवंबर को राहु शतभिषा नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशि को 2026 में अपार लाभ होगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

 Rahu Nakshatra Gochar 2025
Rahu Nakshatra Gochar 2025 | Image: Freepik

Rahu Nakshatra Gochar 2025: राहु 23 नवंबर को सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले राहु पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में थे। राहु हमेशा वक्री यानी कि उल्टी चाल चलते हैं। इसलिए वे पहले शतभिषा नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश करेंगे, और फिर वर्ष 2026 में इसके तीसरे चरण में अपना गोचर जारी रखेंगे।

साल 2025 में होने वाला यह नक्षत्र परिवर्तन, आने वाले नए साल 2026 की शुरुआत को भी इन राशियों के लिए बेहद खास बना देगा। अब ऐसे में किन राशियों के लिए शतभिषा  नक्षत्र शुभ फलदायी माना जा रहा है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

वृषभ राशि वालों को होगा लाभ 

इस राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। आपका लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी।

मिथुन राशि वालों को करियर में मिलेगा सफलता 

इस राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन जबरदस्त लाभ लेकर आया है। आपको व्यापार में भी लाभ हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार होगा। आपके स्वास्थ्य में भी पहले से सुधार होगा।

Advertisement

सिंह राशि वालों को मिलेगा मनचाहा परिणाम 

सिंह राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन नौकरीपेशा वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आपके लिए समय अनुकूल रहने वाला है। विदेश से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - PM Modi के शायराना अंदाज ने जीता दिल, पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना को दी शादी की शुभकामनाएं

Advertisement

वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार 

इस राशि के जातकों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ कहीं फ्यूचर की योजनाएं बनाएंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कुंभ राशि वालों को होगा धन लाभ 

कुंभ राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र  परिवर्तन धन लाभ लेकर आया है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपकी वाणी से सभी प्रभावित होंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 14:45 IST