Navpancham Rajyog 2026: जल्द राहु-मंगल बनाएंगे नवपंचम राजयोग, 18 सितंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; खुलेंगे तरक्की के सभी रास्ते
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर से बनने वाले योग अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं। ग्रहों के सेनापति मंगल और मायावी ग्रह राहु के बीच बना 'नवपंचम राजयोग' 18 सितंबर 2026 तक प्रभाव में रहेगा। जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और उनकी आपस में बनने वाली युतियों का विशेष महत्व है। जब भी कोई दो पराक्रमी ग्रह एक-दूसरे से नवम और पंचम भाव में आते हैं, तो नवपंचम राजयोग का निर्माण होता है। इस बार साहस और ऊर्जा के कारक मंगल और तकनीकी, रणनीति और अप्रत्याशित लाभ के कारक राहु का यह नवपंचम राजयोग बना हुआ है। आपको बता दें, 18 सितंबर तक रहने वाले इस राजयोग के प्रभाव से करियर, व्यापार और धन लाभ के नए मार्ग खुलने जा रहे हैं। इन 5 राशियों के लिए वरदान साबित होगा।
मेष राशि
मंगल आपकी राशि के स्वामी हैं। नवपंचम राजयोग से नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस आने की संभावना है और आय के नए साधन बनेंगे।
मिथुन राशि
व्यापार और विदेश से जुड़े कार्यों में तगड़ी सफलता मिल सकती है। राहु और मंगल का यह संयोग आपकी बौद्धिक क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति को बेहतर बनाएगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
सिंह राशि
आपकी गोचर कुंडली में किस्मत का पूरा साथ मिलने का योग है। संपत्ति या नए वाहन की खरीद-बिक्री में लाभ मिलेगा। जो लोग लंबे समय से करियर में रुकावट महसूस कर रहे थे, उनके तरक्की के द्वार खुलेंगे।
Advertisement
तुला राशि
अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। निवेश से बेहतर रिटर्न मिल सकता है और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
कुंभ जातकों के लिए यह समय नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत करने का है। बिजनेस नेटवर्क का विस्तार होगा और पुरानी योजनाओं से बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।