'कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां की जयघोष, अगर राहुल महिलाओं का समर्थन करते तो हैं PM मोदी की मुहिम...' स्मृति ईरानी की मांग

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, कांग्रेस पार्टी के अहम नेता ने महिलाओं और महिलाओं के नेतृत्व के समर्थन की बात की है। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि कृपया प्रधानमंत्री मोदी की मुहिम में शामिल हो जाएं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
smriti Irani west Bengal election 2026
स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का तंज | Image: ANI

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर वंदे मातरम् विवाद और महिलाओं के अधिकारों के मुद्दे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के महिलाओं के समर्थन वाले बयान का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 33 प्रतिशत महिला आरक्षण पहल का समर्थन करने की अपील की।

पत्रकारों से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, मैं कांग्रेस पार्टी के उस अहम नेता से विनम्रतापूर्वक कहना चाहती हूं कि यदि वे वास्तव में महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण के पक्षधर हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के उस संकल्प में सहयोग करें, जिसके तहत संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इसे देशभर में प्रभावी रूप से लागू करने के प्रयास में कांग्रेस को सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।

महिला आरक्षण बिल को समर्थन दें राहुल-स्मृति ईरानी 

स्मृति ईरानी ने कहा, "कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम में कहा कि वे महिलाओं का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से यह अपील की है कि वे तत्वरित रूप से महिला आरक्षण का यह संकल्प देशभर में लागू करने के लिए उनका सहयोग करें। कांग्रेस पार्टी के अहम नेता ने महिलाओं और महिलाओं के नेतृत्व के समर्थन की बात की है। मैं उनसे कहना चाहती हूं कि कृपया प्रधानमंत्री मोदी की इस मुहिम को और देश की महिलाओं के लिए संसद में 33% आरक्षण बिल त्वरित रूप से लागू हो इस प्रयास में प्रधानमंत्री का सहयोग करें।"

कांग्रेस मुख्यालय में हो दुर्गा मां की जयघोष-स्मृति ईरानी 

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष के मंच से कल हिंदू धर्म को लेकर भी बातें हुईं। हमारी धार्मिक परंपरा में कहा गया है, “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता।” हम मां भगवती, मां लक्ष्मी और मां सरस्वती के रूप में नारी शक्ति की आराधना करते हैं। इसलिए मेरा उनसे एक और विनम्र आग्रह है कि जिस धर्म और नारी शक्ति का उन्होंने आह्वान किया है, उसकी भावना को अपने आचरण में भी दिखाई दें।

Advertisement

‘वंदे मातरम्’ की जिन पंक्तियों को कांग्रेस मुख्यालय में गाने से रोका गया, उनमें मातृभूमि और दुर्गा स्वरूपा शक्ति का भाव निहित है। इसलिए कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम्’ का पूर्ण और सम्मानपूर्वक गायन होना चाहिए और दुर्गा मां की जयघोष भी होनी चाहिए ।

यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर CM योगी का महिलाओं को तोहफा, बसों में करेंगी फ्री यात्रा
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड