अपडेटेड 7 February 2025 at 16:20 IST
राहु करने वाले हैं कुंभ राशि में गोचर, इन 6 राशियों का जीवन होने वाला है अस्त-व्यस्त
Rahu gochar in kumbh Rashi: बता दें कि राहु जल्दी ही मीन राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Rahu gochar in kumbh Rashi: बता दें कि राहु ग्रह 18 मई 2025 को मीन राशि से निकलेंगे और कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में यह 5 दिसंबर 2026 तक इसी राशि में गोचर करने वाले हैं। बता दें कि राहु के इस गोचर से न केवल दुनिया भर में हलचल होने वाली है बल्कि कई नई महामारियां भी आने की संभावना है। इसके अलावा यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि टेक्नोलॉजी भी दोगुनी तेजी से बढ़ सकती है। ऐसे में इसका प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ने वाला है, जिनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि राहु के गोचर का किन राशियों का नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। पढ़ते हैं आगे
सिंह राशि
इन राशि वाले जातकों को राहु गोचर के कारण धन संबंधी समस्या हो सकती है। फिजूल खर्च भी कर सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और अपनी वाणी पर संयम रखें।
तुला राशि
इन राशि वाले जातकों को बड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। व्यापारिक साझेदारी में विवाद हो सकता है। संतान संबंधित समस्याएं हो सकती है।
Advertisement
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को बता दें कि मानसिक तनाव हो सकता है। ऐसे में इसे शांत करने के लिए ध्यान और योग करें। कार्य क्षेत्र में नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और नियमित जांच करवाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातक थोड़ा सा सतर्क रहें। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है। अचानक खर्चे से बचें। करियर में बाधा आ सकती है।
Advertisement
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को बता दें कि कार्य में बाधा उत्पन्न हो सकती है। यात्रा के योग बन सकते हैं। मानसिक शांति प्राप्त हो सकती है। ऐसे में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें - खड़े होकर पेशाब क्यों नहीं करना चाहिए? जानें सही तरीका
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 February 2025 at 16:20 IST