खड़े होकर पेशाब क्यों नहीं करना चाहिए? जानें सही तरीका
Is it okay to urinate while standing? क्या खड़े होकर पेशाब करना ठीक है? जानते हैं इस लेख के माध्यम में कि पेशाब करने का सही तरीका
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Is it okay to urinate while standing? आपने देखा होगा कि महिलाएं और पुरुष, दोनों ही अलग तरीके से पेशाब करते हैं। पुरुष खड़े होकर यूरिन पास करते हैं और महिलाएं बैठकर। लेकिन क्या पुरुषों का खड़े होकर पेशाब करना सही है या नहीं? हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि पुरुषों को भी बैठकर मूत्र विसर्जित करना चाहिए। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि पेशाब करने का सही तरीका क्या है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पेशाब करने का सही तरीका क्या है और क्या खड़े होकर पेशाब करना सही है या नहीं। पढ़ते हैं आगे...
खड़े होकर पेशाब करना सही है?
इसके उत्तर को जानने से पहले ये जानेंगे कि शरीर में पेशाब कैसे बनता है। बता दें कि यूरिन किडनी से बनता है। किडनी महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ऐसे में ये खून के अपशिष्टों की सफाई कर उसे साफ करती है। फिर मूत्र पेशाब थैली यानि मूत्र ब्लैडर में इकट्ठा होता है। जिसे हम बार बार जाने की बजाय एक बार में जाकर निकाल सकते हैं। बता दें कि जब थैली में दो तिहाई पेशाब इकट्ठा हो जाता है तब हमें पेशाब लगने जैसा महसूस होता है। ऐसे में जब हम पेशाब जाते हैं तो पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां के साथ-साथ पेशाब के मार्ग को घेरने वाली एक मांसपेशी (जो कि गोलाकार होती है) फैलती है। और फिर ब्लैडर के सुकड़ने से पेशाब बाहर निकलता है। ऐसे में जो व्यक्ति एक दम सुरक्षित है उसे पेशाब को बाहर निकालने में दम लगाना नहीं पड़ता है।
एक अध्ययन के मुताबिक, स्वस्थ पुरुष खड़े होकर या बैठकर, दोनों तरीकों से पेशाब कर सकता है। हालांकि जो प्रोस्टेट की समस्या या सूजन से पेरशान है उसे बैठकर पेशाब करने की सलाह दी जाती है, जिससे मूत्रमार्ग पर दबाव कम पड़े।
Advertisement
ये भी पढ़ें - सोने से पहले लहसुन और शहद खाने से क्या फायदे होते हैं?
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।