अपडेटेड 6 February 2025 at 17:55 IST

सोने से पहले लहसुन और शहद खाने से क्या फायदे होते हैं?

What happens if you eat garlic and honey every day? क्या मैं रात में लहसुन और शहद ले सकता हूं? जानें दोनों को एक साथ लेने के क्या फायदे हैं...

honey garlic
सोने से पहले लहसुन और शहद खाने से क्या फायदे होते हैं? | Image: Freepik

What happens if you eat garlic and honey? लहसुन और शहद दोनों ही सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं हैं। ऐसे में यदि इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाए तो सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। बता दें कि शहद में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, लोहा, एंटीऑक्सीडेंट आदि पाए जाते हैं। वहीं लहसुन में विटामिन ए, बी, सी, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फोलेट आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में दोनों ही सेहत को कई गंभीर समस्याओं से बचा सकते हैं।

लेकिन क्या रात में इनका सेवन करना उपयोगी है? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि शहद और लहसुन का सेवन किया जा सकता है या नहीं और इसके क्या फायदे हैं। पढ़ते हैं आगे... 

रात में लहसुन और शहद लेने के फायदे 

  1. बता दें, रात को सोने से पहले आप लहसुन की कली को शहद के साथ ले सकते हैं। इसके सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
  2. यदि आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं और मौसमी बीमारी से अपना बचाव करना चाहते हैं तो ऐसे में आप रात को सोने से पहले शहद और लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसके अंदर एंटीबायोटिक, एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में उपयोगी साबित हो सकते हैं।
  3. यदि रात को सोने से पहले लहसुन और शहद का सेवन किया जाए तो इससे स्किन को भी सुंदर बनाया जा सकता है। बता दे, इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर से न केवल विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में उपयोगी है बल्कि नेचुरल ग्लो लेकर आते हैं।
  4. रात को सोने से पहले यदि लहसुन और शहद का सेवन किया जाए तो इससे गट हेल्थ को भी फायदा मिलता है। यह कांबिनेशन न केवल पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है बल्कि पेट में दर्द, गैस, अपच, एसिडिटी आदि से भी राहत दिला सकता है।

ये भी पढ़ें - 24 घंटे में कितनी बार शौच जाना चाहिए? जानें बार-बार मल त्यागना क्यों गलत

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 February 2025 at 17:55 IST