अपडेटेड 29 December 2025 at 17:39 IST

Rahu Gochar 2026: नए साल 2026 में शनि की इस राशि में राहु करेगा गोचर, जानें किन राशियों पर टूटेगा मुसीबतों का पहाड़

Unlucky Zodiac Signs 2026: राहु गोचर 2026 कुछ राशि वालों के लिए सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। अगर इस दौरान धैर्य, सही निर्णय और सकारात्मक सोच बनाए रखें, तो बड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है।

rahu gochar 2026 unlucky zodiac signs lord shani dev rashi kumbh Aquarius makar Capricorn
राहु गोचर 2026 | Image: Freepik

Rahu Gochar 2026 Unlucky Zodiac Signs: नया साल 2026 कुछ राशियों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2026 में राहु शनि की राशि में गोचर करने जा रहे हैं। 5 दिसंबर 2026 को राहु शनि की ही एक राशि कुंभ से निकलकर दूसरी शनि स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करेंगे। राहु और शनि दोनों को ही प्रभावशाली और कठोर ग्रह माना जाता है, ऐसे में इनका मेल कुछ राशियों के जीवन में परेशानियां बढ़ा सकता है।

ज्योतिषविदों के अनुसार यह गोचर खास तौर पर दो राशियों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। इन लोगों को धन, करियर और पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए यह समय काफी सतर्क रहने का है। नौकरी और व्यापार में जल्दबाजी से लिए गए फैसले नुकसान करा सकते हैं। ऑफिस में सहकर्मियों या वरिष्ठ अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव और अवसाद महसूस हो सकता है। पैसों के मामले में नुकसान की आशंका है, कर्ज या उधार बढ़ सकता है। निवेश, लोन या साझेदारी से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। शॉर्टकट से पैसा कमाने, जुआ, सट्टा या शेयर मार्केट में जोखिम लेने से बचें। इसके अलावा गलत संगति आपकी परेशानी और बढ़ा सकती है, इसलिए सतर्क रहें।

Uploaded image

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर भी राहु का असर काफी देखने को मिल सकता है। गुस्सा, जल्दबाजी और गलत फैसले नुकसान का कारण बन सकते हैं। आलस्य, अहंकार और कड़वी वाणी आपके लिए सबसे बड़ी समस्या बन सकती है। कामकाज में दबाव बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। निजी जीवन में तनाव रहेगा और दांपत्य जीवन पर भी असर पड़ सकता है। जीवनसाथी से बहस और विवाद की स्थिति बन सकती है। घर का माहौल बिगड़ने की आशंका है, इसलिए संयम रखना जरूरी होगा।

Advertisement
Uploaded image

राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

अगर राहु ज्यादा परेशान कर रहा हो, तो कुछ आसान उपाय राहत दे सकते हैं। 

  • किसी अनुभवी ज्योतिषी की सलाह से राहु से संबंधित रत्न धारण करें।
  • दान-पुण्य करें और जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
  • हर सोमवार शिवलिंग पर जल और काले तिल अर्पित करें।
  • इसके बाद “ॐ रां राहवे नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें।

इन उपायों को नियमित रूप से करने से राहु के नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं और जीवन में आने वाली बाधाएं धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं।

Advertisement

राहु गोचर 2026 मकर और कुंभ राशि वालों के लिए सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। अगर इस दौरान धैर्य, सही निर्णय और सकारात्मक सोच बनाए रखें, तो बड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है। ग्रहों के प्रभाव को समझकर सही दिशा में कदम बढ़ाना ही समझदारी है।

यह जरूर पढ़ें: Shiv Chalisa: किस समय नहीं करना चाहिए शिव चालीसा का पाठ? होता है अशुभ, जानें सही तरीका और समय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 29 December 2025 at 17:39 IST