अपडेटेड 8 January 2026 at 13:47 IST

Pratiyuti Drishti Rajyog 2026: शुक्र-गुरु की प्रतियुति दृष्टि खोलेगी किस्मत के दरवाजे, जानें किन राशियों को मिलेगा धन लाभ

Venus Jupiter Yuti: शुक्र-गुरु की यह प्रत्युति दृष्टि कई राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आ रही है। धन, सुख, प्रेम और शांति जैसे हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Pratiyuti Drishti Rajyog 2026 shukra guru venus Jupiter yuti lucky zodiac signs will get money benefits and success in life
प्रतियुति दृष्टि राजयोग 2026 | Image: Freepik

Shukra Guru Yuti Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में जब शुक्र और गुरु एक-दूसरे के आमने-सामने होते हैं, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। शुक्र प्रेम, सुख-सुविधा और भौतिक खुशियों का कारक है, जबकि गुरु ज्ञान, बुद्धि और धर्म का प्रतीक होता है। जब ये दोनों ग्रह 180 डिग्री के कोण पर एक-दूसरे को देखते हैं, तो जीवन में संतुलन बनता है और कई अच्छे बदलाव आने लगते हैं। इस खास स्थिति को समसप्तक योग या प्रत्युति दृष्टि राजयोग कहा जाता है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, यह शुभ योग शुक्रवार, 9 जनवरी 2026 की रात 11 बजकर 2 मिनट से बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इस योग के प्रभाव से धन लाभ, शिक्षा, कला, रिश्तों और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही व्यक्ति का झुकाव आध्यात्मिकता की ओर भी बढ़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि यह राजयोग किन राशियों के लिए खास रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय खुशखबरी लेकर आ सकता है। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं और लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर और निजी जीवन में अच्छा संतुलन रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी और समाज में पहचान बढ़ेगी। पढ़ाई और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, बस बड़े फैसले सोच-समझकर लें।

Uploaded image

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग घर-परिवार में सुख और शांति बढ़ाने वाला है। नौकरी या व्यापार में तरक्की के संकेत मिल सकते हैं। आपकी रचनात्मक सोच की सराहना होगी और कला से जुड़े कामों में पहचान मिलेगी। इस दौरान मन आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर भी आकर्षित होगा, जिससे मानसिक सुकून मिलेगा। निवेश करते समय थोड़ा सतर्क रहना फायदेमंद रहेगा।

Advertisement

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक रूप से मजबूत होने का है। पुराने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रेम जीवन और वैवाहिक रिश्तों में तालमेल बना रहेगा। पढ़ाई, ज्ञान और नई स्किल्स सीखने के अच्छे अवसर मिलेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और नए लोगों से संपर्क भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

यह जरूर पढ़ें: Rahu 2026: युवावस्था में पहुंचने से बढ़ी राहु की ताकत, जानें किन राशियों के होंगे दिन भारी; बढ़ जाएगा संकट

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 8 January 2026 at 13:47 IST