अपडेटेड 7 January 2026 at 13:50 IST

Rahu 2026: युवावस्था में पहुंचने से बढ़ी राहु की ताकत, जानें किन राशियों के होंगे दिन भारी; बढ़ जाएगा संकट

Unlucky Zodiac Signs: साल 2026 में राहु की युवावस्था कुछ राशियों के लिए कठिन समय लेकर आ सकती है। इस दौरान धैर्य, समझदारी और सतर्कता सबसे बड़ा उपाय है। सोच-समझकर निर्णय लें और जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें।

rahu-2026-yuvavastha-after-18-years-unlucky-zodiac-signs will be dangerous
राहु गोचर 2026 | Image: Freepik

साल 2026 में राहु की युवावस्था कुछ राशियों के लिए कठिन समय लेकर आ सकती है। इस दौरान धैर्य, समझदारी और सतर्कता सबसे बड़ा उपाय है। सोच-समझकर निर्णय लें और जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें।

वैदिक ज्योतिष में राहु को एक पाप ग्रह माना गया है। यह ग्रह जितना रहस्यमय है, उतना ही प्रभावशाली भी। राहु का असर अचानक बदलाव, भ्रम, डर और अप्रत्याशित घटनाओं से जुड़ा होता है। साल 2026 में राहु अपनी युवावस्था में प्रवेश कर चुका है, जिससे इसकी शक्ति और प्रभाव दोनों बढ़ गए हैं।

राहु की युवावस्था क्या होती है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी ग्रह का अंश बल 12 डिग्री से 18 डिग्री के बीच होता है, तो वह ग्रह युवावस्था में माना जाता है। राहु 30 दिसंबर 2025 को 18 डिग्री पर था और 15 अप्रैल 2026 तक राहु 12 डिग्री पर रहेगा। यानी लगभग 100 दिनों तक राहु अपनी पूरी ताकत दिखा सकता है। ज्योतिषविदों के अनुसार, इस समय राहु का प्रभाव कुछ राशियों के लिए परेशानियां बढ़ा सकता है।

किन 4 राशियों को रहना होगा सावधान?

मेष राशि

Advertisement

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं, जिन्हें राहु का शत्रु ग्रह माना जाता है। राहु की ताकत बढ़ने से मेष राशि वालों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। ऐसे में अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं और धन की कमी महसूस होगी। इसके अलावा संतान से जुड़ी चिंताएं बढ़ सकती हैं। इस समय बजट संभालकर चलना जरूरी है।

कर्क राशि

Advertisement

कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं और ये भी राहु के शत्रु माने जाते हैं। राहु की युवावस्था कर्क राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण समय ला सकती है। ऐसे में आर्थिक लाभ के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।  इसके अलावा सेहत कमजोर रह सकती है। दोस्तों या रिश्तेदारों से धोखा मिलने की आशंका है।  हर फैसले में सतर्क रहना जरूरी होगा।

Uploaded image

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं, जो राहु के शत्रु माने जाते हैं। राहु का बढ़ता प्रभाव सिंह राशि वालों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। ऐसे में धन और निवेश में नुकसान हो सकता है। ऐसे में आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। करियर के अच्छे मौके हाथ से निकल सकते हैं। इस समय जल्दबाजी से बचना बेहद जरूरी है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी भी मंगल हैं। राहु की युवावस्था इस राशि के लिए भी अनुकूल नहीं मानी जा रही है।इस बीच मान-सम्मान पर आंच आ सकती है। अपयश या बदनामी का सामना करना पड़ सकता है।  धन की कमी और स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।  अपने व्यवहार और फैसलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

साल 2026 में राहु की युवावस्था कुछ राशियों के लिए कठिन समय लेकर आ सकती है। इस दौरान धैर्य, समझदारी और सतर्कता सबसे बड़ा उपाय है। सोच-समझकर निर्णय लें और जोखिम भरे कामों से दूरी बनाए रखें, तभी राहु के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है।

यह जरूर पढ़ें: Shukra Gochar 2026 Malavya Rajyog: एक साल बाद शुक्र देव के गोचर से बनेगा मालव्य राजयोग, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 7 January 2026 at 13:50 IST