अपडेटेड 14 June 2025 at 21:08 IST

Bhagwat Gita: जीवन में चाहिए पॉजिटिविटी तो इन तरीकों से करें श्रीमद्भगवत गीता पाठ, बढ़ेगा मानसिक सुख; मिलेगी शांति

भगवत गीता पढ़ने के जीवन में अनेकों लाभ हैं। जीवन में शांति सुख और लक्ष्य स्पष्ट दिखाई देने लगता हैं। जिंदगी आसान हो जाती है।

Bhagwat Gita
जीवन में चाहिए पॉजिटिविटी तो इन तरीकों से करें श्रीमद्भगवत गीता पाठ | Image: Bhagwat Gita

Bhagwat Gita: महाभारत युद्ध के दौरान भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया, जिसे सुनकर अर्जुन का शोक, मोह, भय सब दूर हो गया। श्रीमद् भगवत गीता का ज्ञान 18 अध्याय और 700 शोक में वर्णित हैं। भगवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को कर्म योग, ज्ञान योग, भक्ति योग और ध्यान योग के बारे में समझाया है। भगवत गीता में इन योगों के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं और आध्यात्मिक विकास के मार्ग को भगवान ने समझाया है।

इन चार मुख्य मार्गों के अलावा भगवत गीता में तीन और योगों का वर्णन भगवान ने किया है। सांख्य योग, बुद्धि योग, विज्ञान योग। भगवत गीता के श्लोक का रोजाना अध्ययन करने से जीवन में शांति सुख और लक्ष्य स्पष्ट दिखाई देने लगता हैं। 

आईए जानते हैं भगवत गीता पढ़ने के लाभ…

जीवन से नकारात्मकता दूर होती है

Advertisement

रोजाना नियम के साथ भगवत गीता का पाठ करने से जीवन में नकारात्मकता दूर होने लगती है और सकारात्मक एनर्जी बढ़ने लगती है इसका असर जीवन के हर पहलू तक होता है नियमित रूप से गीता का पाठ करने से आपको अपना लक्ष्य स्पष्ट दिखाई देने लगता है

शांति का अनुभव होता है

Advertisement

हर दिन गीता का पाठ करने से आपका स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन होता है अब जीवन के विभिन्न अनसुलझे पहलुओं को समझने लगते हैं और धीरे-धीरे आपका मन से नकारात्मक भाव खत्म होने लगते हैं और आपको शांति का अनुभव होता है।

क्रोध पर काबू पाने में मदद

गीता का पाठ करने से मन में क्रोध, लालच और मोह माया जैसी चीज दूर होने लगते हैं इससे जीवन में शांति आती है जब हम भौतिक चीजों के प्रति लालसा कम कर देते हैं और फिर हमारा क्रोध भी स्वत: ही कम होने लगता है।

गीता पढ़ने के नियम

  • भगवत गीता का पाठ सुबह नहाकर करना चाहिए, जिससे पूरे दिन आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का भाव बना रहे। अगर आपके पास सुबह समय नहीं है तो आप किसी भी समय भगवत गीता का अध्ययन कर सकते हैं।
  • गीता के अध्ययन से पहले आप खुद को शुद्ध जरूर करें। आपका तन और मन शुद्ध होगा तो आपके जीवन में इसका असर और भी जल्दी दिखने लगेगा। 

इसे भी पढ़ें: Premanand Maharaj: क्या नौकरी, पैसा, पढ़ाई, विवाह हमारे भाग्य में लिखा होता हैं? प्रेमानंद महाराज से जानिए
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 14 June 2025 at 21:08 IST