अपडेटेड 20 January 2026 at 08:50 IST

Aaj Ka Rashifal: राजनीतिक संपर्क से मिलेगा लाभ, घूमने का बनेगा प्लान और... जानें सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा हाल

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन किसी को राजनीतिक संपर्क से लाभ मिलेगा और किसी का घूमने का भी प्लान बनेगा।

Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज का दिन सभी राशि के लोगों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। किसी को राजनीतिक संपर्क से लाभ मिलेगा और घूमने का भी प्लान बनेगा। खैर, सभी 12 राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।

आज का राशिफल (Today’s Horoscope)

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्नति की संभावना है। वरिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद बीतेगा। काम के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। लव लाइफ में रोमांस बरकरार रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज किसी भी काम को चतुराई से पूरा करें। कारोबार में दिन अधिक व्यस्त रहेगा। पारिवारिक जीवन में प्रभाव अधिक बढ़ सकता है। सेहत का विशेष ख्याल रखें। किसी के साथ बहसबाजी में उलझने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बीतने वाला है। आपका कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। संतान संबंधी किसी समस्या का निदान हो सकता है। फिजूली खर्ची से बचे रहें। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर होगा। राजनीतिक क्षेत्र में संपर्क का फायदा मिलेगा। वाणी पर काबू रखें, अन्यथा मुश्किलें पैदा हो सकती है। आज लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें। किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो सकती है। कारोबार में तेजी बनी रहेगी।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को उचित परिणाम मिलेगा। परिवार के साथ घूमने की योजना बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से अनबन हो सकती है। पार्टनर संग रोमांटिक पल बिताएंगे। गलत खानपान से दूर रहें।

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को विशेष अवसर मिल सकते हैं। सहकर्मी के व्यवहार से मन मायूस होगा। लव लाइफ में तालमेल बना रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। दंपत्ति कहीं यात्रा की योजना बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है। कामकाज का दबाव बढ़ सकता है। नौकरी में कोई नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ की उम्मीद है। आपका कोई अहम काम अटक सकता है। छात्र खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन अच्छा बीतेगा। किसी अपरिचित व्यक्ति से सहयोग मिलेगा। कुछ नया और रचनात्मक काम करने का मौका मिल सकता है। किसी शुभ कार्य का संयोग बन सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। मेहनत के परिणाम मिलेंगे। धैर्य की परीक्षा हो सकती है। पार्टनर के साथ पुरानी यादें तरोताजा होंगी। किसी काम को लेकर दूसरों पर निर्भर होने से बचें। निजी और पेशेवर जिंदगी में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। सीखने और सुधार करने पर ध्यान दें। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। पुराने तनाव से छुटकारा मिलेगा। प्रेमी से भावना जाहिर करने का सही दिन है। मन में चिताएं पैदा हो सकती है, उसे खुद पर हावी होने न दें।

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आपको किसी प्रिय संग मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। विपरीत स्थिति में भी मन में शांति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: शनि महाराज बदलेंगे चाल, जानें किन राशियों का शुरू होगा 'गोल्डन टाइम'?
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 20 January 2026 at 08:50 IST