Pitru Paksha 2025 Date: पितृ पक्ष कब से होगा शुरू? यहां विस्तार से देखें श्राद्ध की सभी तिथियां
Pitru Paksha 2025 Date: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पितरों को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष में पितरों का तर्पण करने से पूर्वज अपने परिवार वालों को सुख-शांति प्रदान करते हैं। अब ऐसे में पितृपक्ष में श्राद्ध की तिथियां कब-कब हैं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Pitru Paksha 2025 Date: सनातन धर्म में पितृपक्ष का समय पितृदोष के निवारण के लिए बेहद महत्वपूर्ण समय माना जाता है। पितृपक्ष की अवधि कुल 15 से 16 दिन की होती है। इस दौरान परिवार वाले अपने पितरों की शांति के लिए श्राद्ध और तर्पण करते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में पितृदोष है तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है और उसे कभी स्वास्थ्य, कभी आर्थिक तो करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है।
इसलिए पितृपक्ष में पितरों का श्राद्ध जरूर करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि पितृपक्ष में पितृ अपने परिवार वालों से मिलने के लिए आते हैं और सभी कष्टों को दूर कर देते हैं। अब ऐसे में पितृपक्ष में श्राद्ध की तिथियां कब-कब पड़ेंगी और पितृपक्ष से शुरू हो रहा है?
इसके बारे में ज्योतिषाचार्य दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कब से शुरू होगा पितृपक्ष?
वैदिक पंचांग के हिसाब से इस साल भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि 07 सितंबर को देर रात 01 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 07 सितंबर को रात 11 बजकर 38 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से पितृपक्ष 07 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और इसका समापन सर्व पितृ अमावस्या को यानी कि 21 सितंबर 2025 को होगी।
ये भी पढ़ें - Green Tea Vs Black Tea: दिल, दिमाग और डायटिंग... ग्रीन टी या ब्लैक टी, किसमें छुपे हैं ज्यादा फायदे ?
Advertisement
पितृपक्ष में श्राद्ध की सभी तिथियों की लिस्ट देखें
- 7 सितंबर 2025 (रविवार)- पूर्णिमा श्राद्ध
- 8 सितंबर 2025 (सोमवार)- प्रतिपदा श्राद्ध
- 9 सितंबर 2025 (मंगलवार)- द्वितीया श्राद्ध
- 10 सितंबर 2025 (बुधवार)- तृतीया श्राद्ध
- 10 सितंबर 2025 (बुधवार)- चतुर्थी श्राद्ध
- 11 सितंबर 2025 (गुरुवार)- महा भरणी एवं पंचमी श्राद्ध
- 12 सितंबर 2025 (शुक्रवार)- षष्ठी श्राद्ध
- 13 सितंबर 2025 (शनिवार)- सप्तमी श्राद्ध
- 14 सितंबर 2025 (रविवार)- अष्टमी श्राद्ध
- 15 सितंबर 2025 (सोमवार)- नवमी श्राद्ध
- 16 सितंबर 2025 (मंगलवार)- दशमी श्राद्ध
- 17 सितंबर 2025 (बुधवार)- एकादशी श्राद्ध
- 18 सितंबर 2025 (गुरुवार)- द्वादशी श्राद्ध
- 19 सितंबर 2025 (शुक्रवार)- त्रयोदशी श्राद्ध
- 19 सितंबर 2025 (शुक्रवार)- माघ श्राद्ध
- 20 सितंबर 2025 (शनिवार)- चतुर्दशी श्राद्ध
- सितंबर 21 2025 (रविवार)- सर्व पितृ अमावस्या (पितृ पक्ष का आखिरी दिन)