अपडेटेड 15 December 2025 at 21:02 IST

Mulank: अक्षय खन्ना का क्या है मूलांक? इस जन्म तिथि वाले लोग को लेट ही सही लेकिन जरूर मिलती है अपार सफलता, ये है खासियत

Mulank: सभी मूलांक की अलग-अलग खासियत होती है। वहीं 1 से लेकर 9 मूलांक वालों जातकों में एक मूलांक ऐसा है, जो अचानक गायब हो जाते हैं, लेकिन जब आते हैं तो एकदम चमककर आते हैं। इन्हीं में से एक अक्षय खन्ना का भी मूलांक है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Mulank
Mulank | Image: IMDb

Mulank: बॉलीवुड का एक ऐसा नाम जो एकदम से गुमनाम हो गया था और अभी हाल में अपनी बेजोड़ अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है, यह कोई और नहीं...यह हैं अक्षय खन्ना। इन्होनें अपनी शर्तों पर काम किया और एक अलग पहचान बनाई। क्या आप जानते हैं कि उनकी इस खासियत के पीछे ज्योतिष का क्या रहस्य है?

 अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि उसके स्वभाव, करियर और सफलता के समय को प्रभावित करती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि अक्षय खन्ना का मूलांक क्या है और इस मूलांक वाले लोगों में ऐसी कौन सी खासियत होती है, जो उन्हें देर से ही सही पर अपार सफलता दिलाता है।

अक्षय खन्ना की जन्मतिथि और उनका मूलांक क्या है? 

अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च 1975 को हुआ था।अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म की तारीख को जोड़कर मूलांक निकाला जाता है।
अक्षय खन्ना की जन्मतिथि को अगर आप जोड़े (2+8) = 10 है और 10 को आप जोड़ेंगे तो 1 आएगा। इसलिए अक्षय खन्ना का मूलांक 1 है। मूलांक 1 का संबंध सूर्यदेव से है। जिन्हें सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। यह नेतृत्व, साहस, आत्मविश्वास और यश का प्रतीक है।

मूलांक 1 वाले नहीं मानते कभी हार 

मूलांक 1 वाले जातकों में कई गुण होते हैं, जो उन्हें जीवन में एक अलग इंसान बनाता है। इनकी सबसे बड़ी खूबी होती है। यह लोग जल्दी हार नहीं मानते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Mangalwaar Stotra 2025: मंगलवार के दिन जरूर करें हनुमान वडवानल स्तोत्र का जाप, मिलेगी मानसिक शांति और सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी 

मूलांक 1 वालों  को मिलती है हर क्षेत्र में सफलता 

ये लोग लीडर बनने के लिए पैदा होते हैं। ये किसी के अधीन काम करना पसंद नहीं करते और अपने हर काम में पहला स्थान हासिल करना चाहते हैं। अक्षय खन्ना ने भी फिल्मों के चयन में हमेशा अपनी अलग राह चुनी, जो उनके मूलांक 1 के प्रभाव को दर्शाती है।

Advertisement

मूलांक 1 वाले होते हैं ईमानदार 

ये लोग बहुत ईमानदार होते हैं और अपनी बात को साफ-साफ कहने में विश्वास रखते हैं। ये चाटुकारिता पसंद नहीं करते और यही कारण है कि कई बार लोगों को इनकी बातें कड़वी लग सकती हैं।

मूलांक 1 वालों की जोड़ी सबसे ज्यादा किससे बनती है? 

मूलांक 1 वाले व्यक्ति आत्मविश्वासी, स्वतंत्र और महत्वाकांक्षी होते हैं, इसलिए उन्हें ऐसे जीवनसाथी की तलाश होती है जो आत्मनिर्भर हो। इसलिए उनके सबसे अच्छे जीवनसाथी 2, 3, 5 और 6 मूलांक वाले हो सकते हैं।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 December 2025 at 21:02 IST