अपडेटेड 14 December 2025 at 23:14 IST
Peepal Tree Puja: पीपल के पेड़ की पूजा सुबह या शाम, कब करनी चाहिए? जानें सही नियम
Peepal Tree Puja: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। पीपल के पेड़ की पूजा करने के भी सही समय बताए गए हैं, जिससे व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Peepal Tree Puja: पीपल का पेड़ हिंदू धर्म में एक पूजनीय स्थान रखता है। इसे सिर्फ एक पेड़ नहीं, बल्कि देवताओं का वास और कल्पवृक्ष के समान माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पीपल के मूल में ब्रह्मा, तने में विष्णु और पत्तों में भगवान शिव निवास करते हैं। इसी कारण पीपल की पूजा को अत्यंत शुभ और फलदायी बताया गया है। लेकिन अक्सर भक्तों के मन में यह सवाल आता है कि पीपल के पेड़ की पूजा सुबह करनी चाहिए या शाम को? और इसके सही नियम क्या हैं?
आइए इस लेख में विस्तार से पीपल के पेड़ की पूजा करने के सही नियम और समय के बारे में जानते हैं।
पीपल के पेड़ की पूजा करने का सही समय क्या है?
पीपल के पेड़ में देवताओं का वास होता है, और सुबह के समय उनकी सकारात्मक ऊर्जा चरम पर होती है। सुबह सूर्योदय के बाद पीपल की पूजा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस समय पीपल को जल चढ़ाना, परिक्रमा करना और दीपक जलाना शुभ फल देता है। शास्त्रों के अनुसार, शनिवार के दिन सुबह पीपल की पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन पीपल के स्पर्श मात्र से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और शनि दोष से मुक्ति मिलती है।
पीपल के पेड़ की पूजा करने का नियम क्या है?
- पीपल के जड़ में दूध चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
- आप कम से कम 7, 11, 21, 51, या 108 बार परिक्रमा करें। परिक्रमा करते समय कच्चा सूत लपेटें।
- पूजा के बाद शुद्ध घी का दीपक या सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
- गुरुवार और शनिवार को पीपल की पूजा करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- रविवार के दिन पीपल के पेड़ को जल नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही छूना चाहिए।
ये भी पढ़ें - New Year 2026 Vastu: नए साल में घर की इस दिशा में रखें ये खास चीज, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी
Advertisement
पीपल के पेड़ की पूजा करने का महत्व क्या है?
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, पीपल के हर पत्ते में भगवान विष्णु का वास होता है, खासकर शनिवार के दिन। इसलिए, शनिवार को पीपल की पूजा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है और कष्ट दूर होते हैं। पीपल को पितरों का निवास स्थान भी माना गया है। इसकी पूजा करने से पितरों को शांति मिलती है और उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे वंश वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसा माना जाता है कि पीपल की जड़ में मां लक्ष्मी का वास होता है। जल चढ़ाने और दीपक जलाने से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 14 December 2025 at 23:14 IST