अपडेटेड 14 December 2025 at 22:01 IST
New Year 2026 Vastu: नए साल में घर की इस दिशा में रखें ये खास चीज, कभी नहीं होगी पैसों की कमी
New Year 2026 Vastu : वास्तु शास्त्र में कई नियमों के बारे में बताया गया है। जिनके पालन करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। अगर आपको बार-बार आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, तो नए साल के पहले दिन घर की किस दिशा में क्या रखने से लाभ हो सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

New Year 2026 Vastu: नया साल 2026 दस्तक देने वाला है और हर कोई चाहता है कि आने वाला साल सुख, समृद्धि और ढेर सारी खुशियां लेकर आए। आर्थिक तंगी दूर हो और मां लक्ष्मी का वास घर में हमेशा बना रहे। अगर आप भी अपने नए साल को धन-धान्य से भरपूर करना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के कुछ आसान और अचूक उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बेहद महत्व है और वहीं जब बात पैसों की आती है तो एक विशेष दिशा कुबेर देवता की मानी जाती है।
नए साल की शुरुआत में घर की दिशा में एक खास चीज रख देने मात्र से ही आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो सकता है और पैसों की कमी दूर हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किस दिशा में क्या रखने से लाभ हो सकता है?
धन और खुशहाली के लिए घर में रखें लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। यह खुशी, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को हमेशा घर के मुख्य द्वार के सामने या ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां आने-जाने वाले सभी लोगों की नजर इन पर पड़े। इसे रखने की सबसे उत्तम दिशा पूर्व या दक्षिण-पूर्व है। पूर्व दिशा परिवार में खुशहाली और दक्षिण-पूर्व दिशा धन और संपत्ति के लिए शुभ फलदायी माना जाता है। लाफिंग बुद्धा को कभी भी रसोईघर, शौचालय या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें - Lucky Zodiac Sign: 15 दिसंबर को बनने जा रहे हैं खास योग, इन 4 राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, होगा धन लाभ
Advertisement
आर्थिक स्थिरता के लिए रखें मनी प्लांट
मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना जाता है। इसे घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है। मनी प्लांट को हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए, इसे कभी भी बाहर नहीं लगाना चाहिए। इसे आप लिविंग रूम या स्टडी रूम में रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा सबसे उत्तम है। यह दिशा भगवान गणेश का स्थान मानी जाती है और यह धन-संपत्ति से जुड़ी है।
इस दिशा में रखने से धन का प्रवाह बढ़ता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर बढ़नी चाहिए। यदि पत्तियां जमीन की ओर लटक रही हैं, तो यह शुभ नहीं माना जाता है।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 December 2025 at 22:01 IST