अपडेटेड 14 December 2025 at 20:43 IST

Lucky Zodiac Sign: 15 दिसंबर को बनने जा रहे हैं खास योग, इन 4 राशियों को मिलेगा मान-सम्मान, होगा धन लाभ

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में 15 दिसंबर को कई शुभ योग बनने जा रहे हैं। जो व्यक्ति के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Lucky Zodiac Sign
Lucky Zodiac Sign | Image: Freepik

Lucky Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में सभी तिथियों को शुभ फलदायी माना जाता है। वहीं 15 दिसंबर को सोमवार के दिन चंद्रमा शुक्र ग्रह की राशि तुला में जाने वाले हैं। जिससे व्यक्ति को मनचाहे फलों की प्राप्ति हो सकती है। वहीं सोमवार के दिन पूर्व दिशा की तरफ दिशा शूल रहने वाला है। सोमवार के दिन शोभन योग के साथ-साथ चंद्रमा सूर्य से द्वादश भावन में वाशी योग भी बन रहे हैं। 

जिससे इस दिन का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। अब ऐसे में इस शुभ योग से किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है और मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

वृषभ राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम 

15 दिसंबर को शुभ योग बनने से इस राशि के जातकों को अपने काम से काम रखने की जरूरत है। आपको सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। इस राशि के जातकों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अगर आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।

कर्क राशि वालों को होगा धन लाभ 

कर्क राशि के जातकों के लिए यह योग शानदार रहने वाला है। इस राशि के जातकों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपको इस समय आगे बढ़ने की जरूरत है। इस समय आपको अपने आप पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Multani Mitti On Face: सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी के साथ लगा लें ये एक चीज, चमक जाएगी आपकी स्किन 

सिंह राशि वालो की इच्छा होगी पूरी 

इस राशि के जातकों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। आपके ऊपर श्रीहरि की कृपा रहेगी। कार्यस्थल पर मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको बस अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपना कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें।

Advertisement

वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी 

वृश्चिक राशि के जातक कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते है। इस राशि के जातकों को नई नौकरी मिल सकती है। आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा रहने वाली है। इस समय आपको कहीं दूर की यात्रा करने से बचना है। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 December 2025 at 20:43 IST