अपडेटेड 14 December 2025 at 19:03 IST

Multani Mitti On Face: सर्दियों में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी के साथ लगा लें ये एक चीज, चमक जाएगी आपकी स्किन

Multani Mitti On Face : सर्दी के मौसम में अक्सर लोग मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं, लेकिन यह आपकी स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह न सिर्फ आपकी स्किन को साफ करती है, बल्कि इसे चमकदार भी बनाती है। आइए हम आपको मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने के सही तरीके के बारे में बताते हैं।

Multani Mitti On Face
Multani Mitti On Face | Image: Freepik

Multani Mitti On Face : सर्दियों का मौसम आ चुका है। इस मौसम में गर्म-गर्म पकवानों का अलग ही मजा है, लेकिन त्वचा रूखी, बेजान और अपनी चमक खोने लगती है। खासकर, जिन लोगों की त्वचा ऑयली होती है, उन्हें लगता है कि सर्दियों में उन्हें मुल्तानी मिट्टी की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह त्वचा को और ज्यादा सूखा बना सकती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुल्तानी मिट्टी सिर्फ गर्मियों के लिए ही नहीं है? अगर इसे सही तरीके से और सही चीज के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जाए, तो यह सर्दियों में भी आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए हम आपको इस लेख में विस्तार से एक ऐसी चीज को मुल्तानी मिट्टी के साथ लगाने के बारे में बताएंगे। जिससे आपको फायदे हो सकते हैं।

सर्दियों में त्वचा की देखभाल क्यों जरूरी है?

सर्दियों के समय हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे हमारी त्वचा की नमी तेजी से खत्म होने लगती है। इसका नतीजा होता है रूखापन, खुजली, और त्वचा का बेजान दिखना। इसलिए, इस मौसम में त्वचा को गहराई से पोषण और नमी देना बहुत जरूरी है।

मुल्तानी मिट्टी के साथ दूध मिलाकर लगाएं

मुल्तानी मिट्टी आमतौर पर स्किन से तेल को सोखती है। लेकिन जब इसे कच्चे दूध के साथ मिलाया जाता है, तो यह सर्दियों में स्किन के लिए अच्छा फेस पैक बन जाता है। यह चेहरे को गहराई से साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। साथ ही डेड स्किन सेल्स को हटाता है। जिससे आपकी स्किन ग्लोइंग बनती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Milk During Winter: सर्दियों में रात में दूध कब पीना चाहिए? जानें सही तरीका और फायदे 

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक कैसे बनाएं?

  • एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी और कच्चा दूध मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाकर एक चिकना और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को अपने साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं, आंखों के आस-पास न लगाएं।
  • इसे पूरी तरह सूखने न दें। जब यह हल्का सूख जाए तो अपने हाथों को पानी से गीला करें और हल्के हाथों से मालिश करते हुए धो लें।
  • चेहरा धोने के बाद, अपने फेस पर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। 

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 December 2025 at 19:03 IST