अपडेटेड 14 December 2025 at 16:05 IST

Milk During Winter: रात में दूध कब पीना चाहिए? सर्दियों के लिए जान ले सही तरीका और फायदे

Milk During Winter: क्या आप भी सर्दियों के दिनों में रात को दूध पीते हैं? तो आपको यह जानना बेहद जरूरी है कि दूध पीने का सही तरीका क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Milk During Winter
Milk During Winter | Image: Freepik

Milk During Winter: सर्दी का मौसम आते ही हमारे लाइफस्टाइल में कई बदलाव आते हैं और इससे हमारी इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। वहीं लगभग सभी के घरों में रात को सोने के समय बड़े-बुजुर्ग बड़े ही चाव से दूध पीते हैं। यह विशेष रूप से सर्दियों में हमारे शरीर को गर्माहट, पोषण और रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों की रात में दूध पीने का सही समय और तरीका क्या है ताकि आपकी सेहत में सुधार हो सके। आइए इस लेख में जानते हैं। 

रात में दूध पीने का सही समय और तरीका क्या है? 

रात में कई लोग खाने के साथ दूध पीते हैं, लेकिन यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है। रात में दूध पीने के लिए सबसे अच्छा समय आपके सोने से लगभग 2 घंटे पहले का होता है।

आखिर दो घंटे पहले ही क्यों दूध पीना चाहिए? 

दूध पाचन में थोड़ा समय लेता है। अगर आप इसे तुरंत सोने से पहले पीते हैं, तो यह आपकी नींद में बाधा डाल सकता है और आपके पेट फूलने या अपच की समस्या हो सकती है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। पाचन तंत्र को इन पोषक तत्वों को प्रभावी ढंग से पचने में थोड़ा समय चाहिए होता है। सोने से पहले समय देने पर शरीर रात भर शांति से काम कर पाता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, CM योगी की मौजूदगी में पंकज चौधरी की हुई ताजपोशी; जानिए कब संभालेंगे कार्यभार

दूध पीने का सही तरीका क्या है? 

  • हमेशा गुनगुना दूध पिएं, जो न ज्यादा गर्म हो और न ही ठंडा। गुनगुना दूध गले और शरीर को तुरंत गर्माहट देता है।
  • आप कभी भी दूध को खाली न पीएं। इसमें आप कुछ न कुछ मिलाकर जरूर पीएं। आप सर्दियों में हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। आप दूध में गुड़ डालकर पी सकते हैं।

सर्दियों में रात को दूध पीने के फायदे क्या हैं? 

  • दूध में एमिनो एसिड होता है, यह तनाव कम करके नींद लाने में मदद करता है। 
  • हल्दी वाला दूध पीने से शरीर की इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है। 
  • दूध कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है। इसे पीने से हड्डियां मजबूत होती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 14 December 2025 at 16:05 IST