उत्तर प्रदेश BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, CM योगी की मौजूदगी में पंकज चौधरी की हुई ताजपोशी; जानिए कब संभालेंगे कार्यभार

उत्तर प्रदेश BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो गया। लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने पंकज चौधरी के नाम की घोषणा की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Pankaj Chaudhary has been appointed as the new president of UP BJP
पंकज चौधरी बने UP बीजेपी के नए अध्यक्ष | Image: Republic

उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (BJP) को आखिरकार लंबे इंतजार के बाद नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और महाराजगंज से सात बार के सांसद रहे पंकज चौधरी को निर्विरोध रूप से उत्तर प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष चुन लिया गया। रविवार,14 दिसंबर को इसकी औपचारिक घोषणा केंद्रीय मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में की। लखनऊ में आयोजित एक विशेष समारोह में पंकज चौधरी की भव्य ताजपोशी हुई।

लखनऊ में आयोजित भव्य समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शंखनाद, डमरू वादन और स्वस्ति वाचन के साथ हुई। इसके बाद पंकज चौधरी को नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण कराया गया। सभी ने फुलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

पंकज चौधरी के नाम का आधिकारिक ऐलान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "यह घोषणा करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि भाई पंकज चौधरी जी को सर्वसम्मति से उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।" इसके साथ ही राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का निर्वाचन भी पूरा हुआ।निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने पार्टी का झंडा नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज चौधरी को सौंपा। इसके बाद भूपेंद्र चौधरी और पंकज चौधरी की कुर्सी बदली गई। पद संभालते ही सबसे पहले पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छुए।

जल्द ही नई जिम्मेदारी संभालेंगे पंकज चौधरी

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को पंकज चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक प्रस्तावक बने। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिर्फ उनके ही पर्चे दाखिल हुए, जिसके चलते उनका यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। रविवार को इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई। अब जल्द ही वो नई जिम्मेदारी संभालेंगे। 

Advertisement

कौन हैं BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 

पंकज चौधरी का जन्म 20 नवंबर 1964 को गोरखपुर में हुआ था। वो कुर्मी समुदाय से आते हैं, जिसका पूर्वी यूपी में अच्छा खासा प्रभाव है। पंकज के पिता स्वर्गीय भगवती प्रसाद चौधरी बड़े जमींदार थे। उनकी मां उज्ज्वला चौधरी महाराजगंज जिला पंचायत की अध्यक्ष रही हैं। पंकज की पत्नी भाग्यश्री चौधरी सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनके परिवार में एक बेटा और एक बेटी भी हैं।

पंकज चौधरी BJP के वरिष्ठ नेता और फिलहाल केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति को पार्टी की 2027 विधानसभा चुनावों से पहले ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। पूर्वांचल के मजबूत आधार वाले चौधरी पूर्व में गोरखपुर नगर निगम के पार्षद और उप महापौर भी रह चुके हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: नीतीश के बेटे निशांत कुमार सरकार में होंगे शामिल? अटकलें तेज
 

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड